{"_id":"622cf2707a36f633a258f66c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2353178155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपुरा में कपड़े के शोरूम में घुसकर हथियार बंद बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपुरा में कपड़े के शोरूम में घुसकर हथियार बंद बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपुरा में कपड़े के शोरूम में घुसकर हथियार बंद बदमाशों ने की लूट
साहिबाबाद। फर्रूखनगर में बाइक सवार लुटेरों ने असालतपुर निवासी मौसीन के कपड़े के शोरूम में घुसकर हथियार के बल पर 22 हजार रुपये व कीमती कपड़े लूट लिए। घटना के दौरान लुटेरों ने पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने टीलामोड़ थाना पुलिस को शिकायत देकर लूट की रिपोर्ट कराई है। पुलिस घटना स्थल के पास सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
मौसीन ने बताया कि भोपुरा में उनका कपड़े का बड़ा शोरूम है। वह शोरूम में बैठे हुए थे कि शाम करीब 5:30 बजे बाइक पर आए तीन लुटेरे जबरन अंदर घुस गए और उन्हें हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद एक बदमाश बाहर चला गया और निगरानी करने लगा। जबकि दोनों लुटेरों ने शोरूम में रखे कपड़े एक बैग में भर लिए। बाद में लुटेरों ने कपड़ों का बिल भी बनवाया। इसके बाद कैशियर को तमंचे के बल पर लेकर गल्ले में रखी 22 हजार रुपये की नकदी व सात जींस और 10 टी-शर्ट लूट ले गए। बताया कि एक बदमाश ने जींस और टीशर्ट पहनी हुई थी, जबकि दूसरे बदमाश ने हॉफपैंट पहन रखी थी। उन्होंने तुरंत टीला मोड़ पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी एकत्रित हो गए और इसका विरोध किया।
थाना प्रभारी ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही मार्केट से अन्य फुटेज को खंगालने के लिए टीम लगा दी। पुलिस ने देर रात तक इलाके में संदिग्धों की चेकिंग की। मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। मौसीन ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
24 फरवरी को भी हुई थी लूट
व्यापारी मौसीन का कहना है कि 24 फरवरी को बदमाशों ने उन्हें घर के पास लूट लिया था। उनसे तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि बदमाशों का सुराग मिला है। कई गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द उन्हें दबोचकर खुलासा किया जाएगा