फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फ्लैट में लगी आग से झुलसे बुजुर्ग दंपती, पति की मौत

Sun, 14 Mar 2021 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आग - फोटो : amar ujala

लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार डी ब्लॉक में शुक्रवार देर रात एक फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपती आग में झुलस गए। पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उनका वैशाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। दंपती अकेले रहते थे।

विज्ञापन


बृज विहार डी ब्लॉक स्थित जनता फ्लैट में रघुनाथ (80) अपनी पत्नी सपना (75) के साथ रहते हैं। इनके कोई संतान नहीं है। रघुनाथ फाइनेंस कंपनी से रिटायर्ड थे। पिछले करीब 30 वर्षों से यहां पर रहते थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात दंपती कमरे में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनके फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने से फ्लैट में धुआं भर गया। ऊपर के फ्लैट में रहने वाले सुजीत की पत्नी को जलने की दुर्गंध आई। जब वह बालकनी में आईं तो देखा कि रघुनाथ के फ्लैट में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


शोर मचाकर उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद बिल्डिंग के सभी परिवारों को जानकारी दी। आसपास के लोग फ्लैटों से बाहर आ गए। पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर लोहे का गेट खोला और बालकनी तक पहुंचे। इसके बाद खिड़की की जाली को तोड़ा। जिससे धुआं निकल जाए। खिड़की से ही लोगों ने बाल्टी से पानी भरकर कमरे में डाला। आग से झुलसे और बेसुध हालत में पड़े दंपती को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने रघुनाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि सपना की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि सपना का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 प्रतिशत तक झुलसी महिला...

सपना का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो आग से करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। उनके फेफड़े में धुआं भर गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कमरे में धुआं भरने से रघुनाथ का भी दम घुटना माना जा रहा है। वह भी आग में झुलसे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका...

स्थानीय लोगों दंपती को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया था। इसके बाद दमकल की गाड़ी ने आग को पूरी तरह से बुझाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में जिस कोने में आग की शुरुआत हुई थी, वहां बिजली के तार जले थे। इससे माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। एसएचओ लिंक रोड रण सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। जिससे कमरे में आग फैल गई थी। वहीं चर्चा यह भी रही कि मच्छर मारने की क्वाइल से आग लगी थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed