{"_id":"57546eca4f1c1bbf4810a665","slug":"ghaziabad-saharanpur-electric-rail-route-will-be-inaugurated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-सहारनपुर इलेक्ट्रिक रेल रूट का आज होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-सहारनपुर इलेक्ट्रिक रेल रूट का आज होगा लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद इलेक्ट्रिक ट्रेन रूट का सोमवार को विधिवत लोकार्पण होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु मेरठ में एक समारोह के दौरान इसका लोकार्पण करेंगे। वह मेरठ स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर सुविधा का शिलान्यास भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान और वीके सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गाजियाबाद-मेरठ रूट पर 19 मार्च 2016 को ही मेमू का संचालन शुरू कर दिया गया था। मुरादाबाद में मुरादाबाद-आनंद विहार और आनंद विहार-मेरठ मेमू सेवा का लोकार्पण किया गया था। तब मेरठ-सहारनपुर के बीच विद्युतीकरण का काम अधूरा था।
विज्ञापन
अप्रैल में रेलवे ने गाजियाबाद से सहारनपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। अब रेलवे ने इस योजना का विधिवत लोकार्पण करने की घोषणा की है। नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे मेरठ में आयोजित समारोह में इसका लोकार्पण और लिफ्ट व एस्केलेटर का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन