फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Religion conversion case Rahil was in contact with 19 girls of Delhi-NCR looking for terrorist link

धर्म परिवर्तन केस: दिल्ली-NCR की 19 युवतियों के संपर्क में था राहिल, आतंकी लिंक की तलाश; निकाह और धर्मांतरण...

Mon, 10 Jul 2023 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jul 2023 09:19 AM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए धर्मांतरण कराने वाला मोहम्मद राहिल को लेकर नया खुलासा हुआ है। राहिल दिल्ली-एनसीआर में 19 युवतियों को बरगलाने में लगा था। नोएडा की एक युवती से पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां तीनों का आतंकी लिंक भी खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Religion conversion case Rahil was in contact with 19 girls of Delhi-NCR looking for terrorist link
Ghaziabad Religion conversion case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की खोड़ा की युवती का धर्मांतरण कराने वाला मोहम्मद राहिल दिल्ली-एनसीआर की 19 अन्य युवतियों को भी बरगलाने में लगा था। वह उन सभी से अलग-अलग समय पर चैट व ऑनलाइन वीडियो कॉल करता था। पुलिस को उसके फोन से इन युवतियों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के फोन स्पेशल टीम को जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को चार मुस्लिम लोगों के नाम पता लगे हैं, जो इनके संपर्क में काफी लंबे समय से थे। इनके अलावा मुशीर व अब्दुल्ला के संपर्क में रहे पांच दोस्तों का भी पुलिस पता कर रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां तीनों का आतंकी लिंक भी खंगाल रही हैं। तीनों लोग जिन जगहों में ज्यादा आते-जाते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर की ऐसी 15 लोकेशन की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी है। टीम को राहिल के फोन से जिन 19 युवतियों के नंबर मिले हैं। उनमें से पुलिस ने रविवार को नोएडा की एक युवती से पूछताछ की। पुलिस ने धर्मांतरण, निकाह और राहिल के बारे में गहनता से कई सवाल पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, युवती ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया जैसा खोड़ा की युवती के साथ हो चुका है। बाकी 18 युवतियों के नामों के अलावा उनके घर का पता और लोकेशन पुलिस पता कर रही है।
 
Trending Videos

पुलिस की एक टीम राहिल, मुशीर और अब्दुल्ला के बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि तीनों को विदेशी फंडिंग तो नहीं हो रही या फिर इनके पैसे के स्रोत क्या है। खोड़ा पुलिस की जांच में आया कि अब्दुल्ला और मुशीर की मुलाकात फरीदाबाद में हुई थी। 

 

उसने वहां कई महीने क्लीनिक चलाया था। तभी मस्जिद में आते-जाते उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से अब्दुल्ला ने ही मुसीर को राहिल से मिलाया। तीनों एक साथ आने के बाद युवतियों को बहला-फुसलाने लगे। उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर धर्म बदलने के लिए मजबूर कर देते थे।

मदरसे को वेतन का 2.5 प्रतिशत देने के लिए कहते थे तीनों 
जांच में सामने आया कि तीनों अपने संपर्क वाले लोगों को वेतन का ढाई प्रतिशत मदरसे में देने के लिए कहते थे। वह बैंक में पैसे जमा करने, शेयर मार्केट में निवेश या फिर किसी भी तरह पैसे एकत्र करने से मना करते थे। राहिल कंपनी से छुट्टी लेकर अलग-अलग जगह जमात में भी जाता था।

वह अपनी बातों में युवती से बटला हाउस जाने का ज्यादा जिक्र करता था। उसके जमात में जाने की जगह संगठन के बड़े लोग तय करते थे। वह युवती को एक राजनीतिक पार्टी से लेकर मीडिया और सभी लोगों के खिलाफ भड़काता था। मुशीर और अब्दुल्ला के मोबाइल से मिले 60 नंबरों की अब पुलिस गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed