{"_id":"692eea9cee57bbadc109aed6","slug":"ghaziabad-police-arrested-two-accused-in-murder-case-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अपहरण की कोशिश हुई नाकाम, फिर कार में शव छोड़ हुए फरार; 12 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अपहरण की कोशिश हुई नाकाम, फिर कार में शव छोड़ हुए फरार; 12 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Dec 2025 07:03 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:03 PM IST
सार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चालक की हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों गोविंद और सनी को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने योजना के तहत चालक की हत्या कर कार में शव छिपाया और गाजियाबाद में वाहन छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चालक की हत्या कर शव को वाहन में छोड़कर फरार हुए दो बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद और उसके साथी सनी उर्फ छोटू निवासी ग्राम नराऊ थाना ऊझानी बदायूं के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली के नजफगढ़ लक्ष्मी विहार में किराये पर कमरा लेकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ट्रांसपोर्टर के 11 वर्षीय बेटे अंश पर पड़ी और दोनों ने उसके अपहरण की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने हरिराम पोद्दार निवासी नजफगढ़ की कार किराये पर ली थी।
विज्ञापन
20 नवंबर को दोनों आरोपी हरिराम की कार में सवार होकर अलीगढ़ जाने का बहाना बनाकर निकले। विजयनगर टी प्वाइंट पर उन्होंने चालक हरिराम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पिछली सीट के नीचे छिपाकर बच्चे के अपहरण के इरादे से लक्ष्मी विहार पहुंचे। लेकिन बच्चा स्कूल नहीं आया, जिससे उनकी योजना नाकाम हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों आरोपी गाजियाबाद लौटे और डीएमई स्थित अंतरिक्ष बिल्डिंग के सामने कार समेत शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।