फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रिंगिंग बेल्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट को इंदिरापुरम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रिंगिंग बेल्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट को इंदिरापुरम पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। रिंगिंग बेल्स कंपनी बनाकर 251 रुपये में एंड्रॉयड मोबाइल बेचने और दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम पर देशभर के लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मोहित गोयल को इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। मोहित पर उनके इंदिरापुरम निवासी रिश्तेदार ने हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंदिरापुरम के महागुन मेंसन फेज दो में कारोबारी विकास मित्तल रहते हैं। मोहित गोयल रिश्ते में उनका साढृू है। विकास ने इंदिरापुरम में रिंगिंग बेल्स कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल निवासी गणेशगंज मंडी शामली उत्तर प्रदेश के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि वर्ष 2016 में मोहित ने रिंगिंग बेल्स के नाम से कंपनी खोली थी। लोगों को 251 रुपये में फ्रीडम स्मार्ट फोन और 9900 रुपये में एलईडी टीवी बेचने का झांसा दिया था। उनके दो दोस्त राजेश और एनके शर्मा ने डीलरशिप लेने की इच्छा जाहिर की। विकास ने दोनों दोस्तों को मोहित गोयल से मिलाया। मोबाइल बाजार में आया नहीं और डीलरशिप के नाम पर मोहित दोनों से एक-एक करोड़ रुपये हड़प लिए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मोहित जेल गया था। इससे मोहित उनसे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि मोहित ने अपनी महिला मित्र से उनके ऊपर फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा खत्म कराने के नाम पर 41 लाख रुपये भी ले लिए। इसी मामले को लेकर मोहित ने विकास को आठ जुलाई को कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित एक पांच सितारा होटल में बात करने के लिए बुलाया। आरोप है कि मोहित ने जल्द समझौता कराकर मुकदमा खत्म कराने के नाम पर एक करोड़ दस लाख रुपये की मांग की। बड़ी रकम होने के चलते विकास ने इनकार करते हुए कुछ समय मांगा। आरोप है कि मोहित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद परिवार समेत जान से मारने और झूठे पोक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी। विकास होटल से निकले तो रास्ते में रोककर अपनी कार में डाल लिया और मारपीट कर चलती कार से फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन

विकास गोयल ने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में 19 अगस्त को साढू मोहित गोयल, राजेश गोयल, अभिषेक गोयल, विकास प्रताप सिंह, अभिषेक यादव और उनकी महिला मित्र जिसने दुष्कर्म का आरोप लाया था के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी देने, हत्या का प्रयास और षडय़ंत्र रचने की धारा में तहरीर दी। इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी समेत करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी मोहित बहुत ही शातिर है। ड्राई फ्रूट खरीदकर देशभर के एक हजार से अधिक लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। मोहित गोयल पूर्व में में जेल जा चुका है। इन आरोपियों ने नोएडा व गुरुग्राम में चार अलग अलग नामों से फर्जी कंपनी बनाकर विभिन्न फर्म से ड्राई फ्रूट्स खरीदे और उनके पैसे नहीं दिए। आरोपी ने नोएडा में कंपनी खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह एसपी सिटी सेकेंड : रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोहित गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में आरोपी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed