फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कूड़े से शहर का बुरा हाल, अपर नगरायुक्त को देना होगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कूड़े से शहर का बुरा हाल, अपर नगरायुक्त को देना होगा जवाब
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चल रही कवायद के बीच यूपीएसआईडीसी के दो अधिकारियों पर डीएम अजय शंकर पांडेय ने कार्रवाई की है। विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) पन्नालाल को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टी और सहायक प्रबंधक (सिविल) सतीश चौधरी को निलंबित करने की संस्तुति कानपुर मुख्यालय भेजी गई है। आदेशों का पालन न कराए जाने पर यूपीएसआईडीसी की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्रों में निर्माण कार्य की सूचना मिलने पर डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा। कार्य चलता मिलने पर लोकेश कुमार, मन्नू अग्रवाल और प्रवीण कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किए जाने की संस्तुति की गई। इसी तरह से बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैले कूड़े में आग की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में प्लाट संख्या ई-15 पर ठोस अपशिष्ट का भंडारण खुले में पाया गया। मामले में यूपीएसआईडीसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

बेहटा हाजीपुर में पहुंचे डीएम-एसएसपी
बेहटा हाजीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एसपी ने अवैध रूप से तारों से कॉपर निकालने और प्रदूषण फैलाने वाले पांच गोदामों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संचालकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। तीनों थानों की फोर्स बुलाई गई। कार्रवाई के दौरान करीब 150 क्विंटल तार बरामद हुए। पुलिस 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार दोपहर तहसीलदार प्रकाश सिंह बेहटा हाजीपुर गांव पहुंचे थे। कारोबारियों और स्थानीय महिलाओं की प्रशासन के अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। तहसीलदार ने आला अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुन रहे डीएम अजय शकंर पांडेय, एसडीएम प्रशांत तिवारी, एसएसपी सुधीर कुमार, लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता समेत अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ बेहटा हाजीपुर पहुंचे। यहां कई घरों में अवैध रूप से तारों से कापर निकालने वालों पर छापेमारी की। टीम ने पांच गोदामों को सील कर बिजली कनेक्शन भी काट दिए। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि करीब 150 कुंटल तार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed