फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News Raid on fake animal medicine factory

Ghaziabad: पशुओं की नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी, 50 हजार की दवाई बरामद

Fri, 18 Nov 2022 09:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Nov 2022 09:24 PM IST
सार

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर चार की मैसर्स एरोक्सी फैक्ट्री में पशुओं की नकली एलोपैथिक दवाईयां बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad News Raid on fake animal medicine factory
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर के औद्योगिक क्षेत्र में ड्रग्स विभाग ने पशुओं की नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी को छापामारी की। यहां मौके से 50 हजार की कीमत की दवाई बरामद की गई है। इस मामले में रिपोर्ट सीधा कोर्ट में पेश की जाएगी।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर चार की मैसर्स एरोक्सी फैक्ट्री में पशुओं की नकली एलोपैथिक दवाईयां बनाई जा रही है। जिसके बाद अनुरोध कुमार और वैब्बर के साथ टीम बनाकर छापा मारा गया।
विज्ञापन


मौके पर फर्म के मालिक अनिल कुशवाहा मिले। जब उनसे पशुओं की टेबलेट और साबुन बनाने का लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने केवल फूड लाइसेंस दिखाया, लेकिन पशुओं की दवा बनाने और उसे स्टोर करने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके बाद फैक्ट्री का उत्पादन रूकवा दिया गया। मौके पर मौजूद टेबलेट और साबुन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed