फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सिलाई मशीन में करंट उतरने से टेलर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सिलाई मशीन में करंट उतरने से टेलर की मौत
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली की नसबंदी कॉलोनी में रविवार सुबह अपनी दुकान पर सिलाई कर रहे टेलर की करंट लगने से मौत हो गई। इलेक्ट्रॉनिक सिलाई की मशीन से सिलाई करने के दौरान मशीन में करंट आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
नसबंदी कॉलोनी में वसीर अफसर (42) परिवार के साथ रहते थे। वह अपने घर के नीचे वाले फ्लोर पर टेलर की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह अफसर अपने बीवी-बच्चों को ऊपर के कमरे में सोता हुआ छोड़ नीचे दुकान खोलकर इलेक्ट्रॉनिक सिलाई की मशीन से कपड़े सिल रहे थे। इस दौरान मशीन में करंट उतर आया और अफसर करंट की चपेट में आ गए। सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोस में रहने वाले अफसर का भाई उनके पास आया तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को उठाकर अफसर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अफसर की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। अफसर परिवार में कमाने वाले इकलौते व्यक्ति थे। लोनी कोतवाली एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम पर लगाया आरोप
विज्ञापन

आसपास कॉलोनी वासियों का आरोप है कि कॉलोनी में जर्जर तार के चलते बिजली के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके चलते आसपास के कई घरों में करंट उतरता है। पहले भी करंट की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed