{"_id":"61e07af67a08f66d8a27c8d1","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd232624298","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से खाक हुआ सेनेटरी का शोरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से खाक हुआ सेनेटरी का शोरूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से खाक हुआ सेनेटरी का शोरूम
गाजियाबाद। रमतेराम रोड स्थित सेनेटरी उत्पादों के शोरूम में बृहस्पतिवार सुबह अचानक से आग लग गई। आग लगने के दौरान शोरूम बंद था। व्यापारियों ने बताया कि दमकल विभाग का ड्रायवर सुबह बाजार से ही गुजर रहा था। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बाजार में छपरौला निवासी मुकेश अग्रवाल का बाथ कलेक्शन के नाम से सेनेटरी का शोरूम है। बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। धुआं निकलते देख स्थानीय दुकानदारों ने शोरूम मालिक को इसकी सूचना दी। शोरूम में प्लास्टिक के कई उत्पाद होने के चलते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग से पहले एक गाड़ी भेजी गई जबकि आधे घंटे बाद आग बढ़ने पर दूसरी गाड़ी को भेजा गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शोरूम मालिक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
दूसरी दुकानों तक नहीं फैली आग
शोरूम के बराबर में सेनेटरी के अन्य शोरूम हैं। गनीमत रही कि अन्य दुकानाें में आग नहीं फैली। रमतेराम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी ने बताया कि सेनेटरी की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। दमकल विभाग का ड्रायवर सुबह बाजार से गुजर रहा था। बाजार के सामने ही घंटाघर कोतवाली है, जिससे गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में दो मिनट से भी कम का समय लगा।
विज्ञापन
तीन साल पहले फर्नीचर शोरूम में लगी थी आग
तीन साल पहले रमतेराम रोड पर ही कारोबारी राजेश बंसल की फर्नीचर फैक्ट्री और शोरूम आग की चपेट में आ गया था। इस घटना में कारोबारी को करोड़ों का नुकसान हुआ था।