फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शादी से पहले नकदी और गहने लेकर युवती लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शादी से पहले नकदी और गहने लेकर युवती लापता
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर में शादी से कुछ दिन पहले युवती पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ घर में रखे गहने और नकदी भी ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। पड़ोसी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

युवती के पिता का कहना है कि 25 अक्तूबर को बेटी की बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारी हो रही थी, लेकिन 11 अक्तूबर को बेटी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि इसमें युवक की मां, भाभी व अन्य परिजन भी शामिल हैं। उनकी बेटी घर में रखे डेढ़ लाख रुपये व करीब तीन लाख के गहने भी ले गई। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed