फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बदमाशों ने सेल्स एग्जीक्यूटिव को अगवा कर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार सवार बदमाशों द्वारा अगवा करने के बाद घायल किया गया सेल्स एग्जीक्यूटिव.
बदमाशों ने सेल्स एग्जीक्यूटिव को अगवा कर लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में कार सवार बदमाशों ने रईसपुर निवासी सेल्स एग्जीक्यूटिव संजय चौधरी को अगवा कर सोने की चेन और साढ़े 4 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई कर उन्हेें झाड़ियों में फेंक दिया।उठाकर दोबारा कार में डालकर पिटाई की। बेहोश होने पर मरा समझकर बदमाश करहैड़ा पुल के पास फेंककर फरार हो गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन पीड़ित ने मधुबन बापूधाम थाने में तहरीर दी।
संजय ने बताया कि वह बैंकों से लोन दिलाने का काम करते हैं। 8 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के टी-प्वाइंट पर रुककर वह एक ठेली पर बर्गर खरीदने लगे। ठेली के पास ही चार-पांच युवक भी खड़े थे। संजय के मुताबिक उन्होंने दुकानदार से जल्दी बर्गर देने को कहा तो युवकों ने उनसे उनके गांव का नाम पूछा। गांव का नाम बताते ही उन्हें गाड़ी में डालकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश उनकी आंख फोड़ने की बात कर रहे थे। तो कभी नहर में फेंककर सबूत मिटाने की बात कह रहे थे। संजय ने बताया कि वारदात के दौरान उन्होंने बदमाशों की गाड़ी का नंबर याद कर लिया था। जब बदमाश उनको फेंक कर गए तो पत्नी को मेसेज कर दिया था।
विज्ञापन

संजय चौधरी का कहना है कि उपचार के बाद नंदग्राम पुलिस उन्हें घर छोड़कर गई थी। 9 अक्तूबर को उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर उसमें से लूटपाट की बात हटवाई और रविवार को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed