{"_id":"613a61608ebc3eb750292ef3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22561021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डॉक्टर के जिम्मे पांच घंटे मे 600 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डॉक्टर के जिम्मे पांच घंटे मे 600 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर के जिम्मे 5 घंटे में 600 मरीज
गाजियाबाद। वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया के मामले बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में भी मरीज डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में 600 तक मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह संख्या 350 से 400 रहती है। इसलिए एक डॉक्टर के जिम्मे अब 600 तक मरीज हो गए हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद मरीजों को पर्चे पर दवा और जांच डॉक्टर लिख रहे हैं।
जिला एमएमजी अस्पताल में एक फिजिशियन के सहारे ही बुखार और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा है। डॉ. आरपी सिंह की ओपीडी में सुबह आठ बजे से मरीजों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। नौ बजे शुरू होने वाली ओपीडी के बाहर दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रहती है। रोजाना 600 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, इनमें से 150 से 200 मरीज बुखार के हैं। वायरल बुखार होने पर फिजिशियन दवा लिख देते हैं जबकि अन्य लक्षण बताने पर मरीजों की जांच लिखवाई जा रही है।
मरीजों को मिल रहे हैं 30 सेकेंड
पांच घंटे की फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों को आधा से एक मिनट ही मिल पा रहा है। डॉक्टर के कमरे में दाखिल होने के साथ ही जिस तेजी से मरीज का हाल सुना जा रहा है, उतनी ही तेजी से पर्चे पद दवाएं और जांच लिखकर देनी पड़ रही हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में सामान्य दिनों में 3000 मरीजों की ओपीडी रहती है। 15 दिन में बुखार के अलावा त्वचा, नेत्र, पेट, गला संबंधी रोगों के मरीज बढ़े हैं और अस्पताल में 3500 से 3700 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
विज्ञापन
29335 का हुआ टीकाकरण :
बृहस्पतिवार को जिले में 166 केंद्रों पर 29335 लोगाें ने टीकाकरण कराया। इसमें 18 से 44 वर्ष वाले 23862, 45 से अधिक आयु वाले 3889, 60 वर्ष से अधिक 1186 ने टीका लगवाया।