फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देवरानी संग कीर्तन से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े चेन लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चेन लूटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - लूट पीड़िता माया देवी - फोटो : GHAZIABAD City
देवरानी संग कीर्तन से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े चेन लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहियानगर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े 70 वर्षीय माया देवी से सोने की चेन लूट ली। पटेल नगर थर्ड निवासी माया देवी घटना के वक्त रिश्तेदार के यहां हुए कीर्तन में शामिल होकर देवरानी संग पैदल लौट रही थीं। दिनदहाड़े लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, विजयनगर थानाक्षेत्र में भी बाइकर्स गैंग ने दो महिलाओं से मोबाइल लूट लिए। तीनों घटनाओं में केस दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पटेलनगर थर्ड निवासी आयुष गोयल घंटाघर मार्केट में मोबाइल शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले उनके रिश्तेदार के घर रविवार को कीर्तन था। इसमें हिस्सा लेने के लिए उनकी 70 वर्षीय मां माया देवी और चाची राधा गोयल वहां गई थीं। दोपहर बाद करीब सवा 3 बजे वहां से लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मां मायादेवी के गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। चेन 3 तौले की थी, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आयुष का कहना है कि घटना के बाद उनकी मां और चाची ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। माया देवी ने बताया कि घटना के दौरान उनके गले में भी चोट आई है। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में हरिद्वार निवासी मोहिनी ने बताया कि सेक्टर 11 न्यू विजयनगर में उनका मायका है। दादा के देहांत होने पर वह यहां आई हुई थीं और बुआ के साथ एटीएम से रकम निकालने के लिए जा रही थी। लीलावती स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तीसरे मामले में सेक्टर-12 प्रताप विहार निवासी प्रिया वर्मा प्रताप विहार में स्थित मेडीमैक्स अस्पताल के पास सब्जी खरीदने के लिए गई थीं। उनके साथ मां और बहन भी थी। तभी एक बदमाश उनसे मोबाइल लूटकर ले गया और थोड़ी दूरी पर खड़े बाइक सवार अपने साथी के साथ बैठकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed