{"_id":"60340c548ebc3ee93b7252e0","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd214237532","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप से नंबर चोरी कर छात्रा से अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप से नंबर चोरी कर छात्रा से अश्लीलता
विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप से नंबर चोरी कर छात्रा से अश्लीलता
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए कॉलेज व्हॉट्सएप ग्रुप से छात्रा का नंबर चोरी कर दोस्तों को शेयर करने का मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके साथ अश्लील बातें की जा रही हैं। साथ ही दोस्ती न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने नौ अलग-अलग मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर क्षेत्र निवासी छात्रा का कहना है कि उसके पिता ने करीब छह माह पहले शहर के नामी कॉलेज में दाखिला कराया था। कोरोनाकाल के चलते कॉलेज की मैडम ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया था। आरोप है कि इस व्हॉट्सएप ग्रुप से किसी ने उसका मोबाइल नंबर चुराकर अपने दोस्तों को शेयर कर दिया है। तभी से उसके पास अश्लील कॉल आ रही हैं। करीब दो माह से अनजान नंबरों से आ रही कॉल्स ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। कॉलर उस पर दोस्ती करने का दबाव डालते हैं। आरोपी धमकी देते हैं कि अगर दोस्ती नहीं की तो उसे गोली मार दी जाएगी।
पिता से बात कराई तो उन्हें भी दी धमकी
पीड़ित छात्रा का कहना है कि गत 10 फरवरी को उसने सारा घटनाक्रम अपने पिता को बताया। पिता ने उक्त नंबर पर बात की तो युवक ने खुद को राजस्थान निवासी बताया। साथ ही दोस्ती न करने पर गोली मारने की धमकी दोहराई। धमकी से भयभीत छात्रा ने विजयनगर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान का कहना है कि नो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नंबरों की आईडी निकलवाकर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
----------
महिला से की छेड़छाड़
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह गत 11 फरवरी को सम्राट चौक के पास दवाई लेने गई थी। वहां माता कॉलोनी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ मोंटी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी उसके साथ अभद्रता कर चुका है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।