फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कविनगर में वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई 500 मीटर सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कविनगर में प्लास्टिक वेस्ट से बनेगी 500 मीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान जब्त की गई प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन और इनसे बनी वस्तुओं के कचरे से मंगलवार को नगर निगम ने 500 मीटर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। कविनगर थाने के सामने सर्विस रोड के निर्माण में नगर निगम ने तारकोल के साथ 7 फीसदी प्लास्टिक वेस्ट को इस्तेमाल किया है। इससे पहले नगर निगम चार सड़क इसी वेस्ट से बना चुका है।
नगर निगम की ओर से प्लास्टिक वेस्ट से बनाई गई 5वीं सड़क का निर्माण कार्य महापौर आशा शर्मा व नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने मंगलवार को शुरू कराया। महापौर आशा शर्मा ने बताया कि 500 मीटर सड़क निर्माण पर 14.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले भी निगम पुलिस लाइन, कविनगर, संजय नगर क्षेत्र में चार सड़कों का निर्माण इसी पैटर्न पर कराया जा चुका है। नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक से सड़क का निर्माण इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। इसमें तारकोल के साथ 7 प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट और अन्य निर्माण सामग्री मिलाकर मिक्सचर तैयार कराया जाता है। इस मिश्रण से सड़कें बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पास बड़ी मात्रा में वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा है। जल्द ही इससे करीब 25 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस दौरान स्थानीय पार्षद हिमांशु मित्तल, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, जेई योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
फूलों का गुलदस्ता पॉलिथीन में लाया, नगरायुक्त ने जुर्माना लगाया
सड़क निर्माण का शिलान्यास करने महापौर के साथ नगरायुक्त दिनेश चंद्र भी पहुंचे थे। यहां ठेकेदार ने उनके स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते मंगाए थे। यह गुलदस्ते ठेकेदार का कर्मचारी प्रतिबंधित पॉलिथीन में लेकर आया। नगरायुक्त ने यह देखा तो तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाकर रसीद थमा दी। ठेकेदार ने भी इसके बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेकर जुर्माने की राशि अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़क पर गंदगी मिलने पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक पर भी लगा जुर्माना
कविनगर में सड़क का शिलान्यास कर नगरायुक्त ने आसपास देखा तो कूड़े के ढेर लगे थे। यह देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक वीपी शर्मा को मौके पर बुलाया। उनके पहुंचते ही नगरायुक्त ने उन पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर रसीद थमा दी। वीपी शर्मा को अपनी जेब से जुर्माने की रकम भरनी पड़ी। नगरायुक्त ने अगली बार गंदगी मिलने पर उन्हें निलंबन की चेतावनी भी दी। उन्होंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को भी लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed