फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

क्लासिक रेजिडेंसी की बिजली कटी, रेजिडेंट्स से किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
राजनगर एक्सटेंशन : क्लासिक रेजिडेंसी की बिजली काटी, लोगों का विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में एओए ने बिल्डर का विरोध किया तो बिल्डर ने बिजली का बिल नहीं भरा। करीब 8 लाख रुपये से ज्यादा बिल बकाया होने की वजह से सोमवार रात विद्युत निगम ने सोसायटी का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसकी वजह से 900 फ्लैटों की बिजली गुल हो गई। इस पर रेजिडेंट्स का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए रेजिडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन के बाद सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे डीएम आवास पर पहुंच शिकायत की। प्रशासन और जीडीए अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बकाया बिल भुगतान कराकर मंगलवार दोपहर बाद बिजली कनेक्शन जुड़वाया गया।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे क्लासिक रेजिडेंसी के एओए अध्यक्ष पवन त्यागी, उपाध्यक्ष यूसी शर्मा, सचिव अनिल यादव और संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव समेत काफी संख्या में लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम के न मिलने पर उन्होंने एडीएम को ज्ञापन दिया। उनका आरोप था कि एनर्जी डेवलपर्स प्रा. लि. के मालिक एसके गर्ग, केके जैन, आरके जैन और इनके एक कर्मचारी विनय पाठक ने बिना पूर्व सूचना के अपने सारे कर्मचारियों को हटा लिया है। इसकी वजह से सोसायटी में रहने वाले 900 परिवार परेशान हैं। बिल्डर की ओर से करीब 8 लाख रुपये का बकाया बिल न जमा किए जाने की वजह से सोमवार शाम करीब पांच बजे सोसायटी का बिजली कनेक्शन कट गया। इसकी वजह से 900 परिवारों की बिजली गुल हो गई। सोसायटी की लिफ्ट भी बंद हो जाने से लोगों को बहुमंजिला इमारत में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को चार जनरेटर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन इन जनरेटरों को निरंतर चलाया जाना संभव नहीं था। संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि देर रात डीएम आवास पर पहुंचकर शिकायत की गई, लेकिन डीएम मौजूद नहीं थे। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन और जीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर शिकायत की गई। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के हस्तक्षेप पर बिल्डर ने बकाया बिजली बिल जमा कराया और सोसायटी की बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन

--
शिकायत से चिढ़कर की कार्रवाई
सोसायटी के लोगों का कहना है कि सोसायटी में मेंटेनेंस कार्य नियमित नहीं कराया जा रहा है। इसकी शिकायत बीते दिनों एओए ने जीडीए से की थी। यह बात बिल्डर को नागवार गुजरी और सोसायटी के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed