फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad vijay nagar police station video viral inspector can be seen drinking alcohol

मयखाने में तब्दील हुई यूपी की ये पुलिस चौकी, वीडियो वायरल

Fri, 10 Jan 2020 09:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad vijay nagar police station video viral inspector can be seen drinking alcohol
विजयनगर पुलिस चौकी के वायरल वीडियो का फुटेज - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद एसएसपी के ट्रांसफर की लिस्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर एसएसपी गाजियाबाद के फेसबुक अकाउंट की चैट वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था कि एक और वीडियो ने खलबली मचा दी। उक्त वीडियो में पुलिसकर्मी चौकी के अंदर शराब के पैग लगाते और मांस बनाने की बात करते नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो विजयनगर थाने की सेक्टर-9 चौकी का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति चोरी-छिपे वीडियो बनाता हुआ चौकी केकमरे में घुसा। वीडियो में चौकी के अंदर पुलिसकर्मी पैग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी दिख रहे हैं तो कुछ सादा कपड़ों में हैं। एक पैग अलमारीनुमा चीज पर रखा दिखाई दे रहा है और पुलिसकर्मी आपस में बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मी टेबल से पैग उठाकर पीना शुरू कर देता है।
विज्ञापन


मांस बनाने को लेकर गाली-गलौच
चौकी के बगल वाले कमरे में कुकर पर कुछ पक रहा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कुकर में मांस बनाने को लेकर गाली-गलौज भी कर रहा है। हालांकि, पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि मशरूम पक रहा है। इस बात कर काफी देर तक बहसबाजी होती है। 2 मिनट 28 सेकेंड की इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस चौकी पूरी तरह मयखाने में तब्दील है और ऐसा वहां होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से एक वीडियो प्राप्त हुई है। उक्त वीडियो सेक्टर-9 पुलिस चौकी की बताई जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. मनीष मिश्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed