फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आवेदकों को मिलेगी राहत, तीन जून को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आवेदकों को मिलेगी राहत, तीन जून को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) की ओर से तीन जून शुक्रवार को लोक अदालत लगाकर पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हापुड़ चुंगी स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में लगने वाली लोक अदालत में क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े 13 जनपदों के आवेदकों की लंबित 15600 फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न दिक्कतों का समाधान होने के बाद लोगों को जल्द पासपोर्ट मिल सकेगा।

बीते सप्ताह लगी पासपोर्ट लोक अदालत में विभिन्न जनपदों के करीब 700 आवेदकों की समस्याओं का निदान किया गया था। क्षेत्रीय कार्यालय में बड़ी संख्या में आवेदकों की फाइलें गलत पते, दस्तावेज का अभाव, पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट सहित अन्य समस्याओं के चलते रुकी हुई हैं। समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में एक दिन में अधिकतम 200 अप्वॉइंटमेंट दिए जाते हैं। लेकिन लोक अदालत में लोग बगैर किसी अप्वॉइंटमेंट अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। बड़ी संख्या में लंबित मामलों को हल करने के लिए विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार लोक अदालत लगाने का फैसला किया गया है। आरपीओ के निर्णय से गाजियाबाद सहित आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर आवेदकों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि लोक अदालत में आवेदक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवेदन कर समाधान पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed