{"_id":"60bfc0928ebc3e018e587f67","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2200973112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकानों पर मास्क हटाने के बाद होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकानों पर मास्क हटाने के बाद होगी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा की दुकानों पर मास्क हटाने के बाद होगी एंट्री
गाजियाबाद। कोरोना से बचने के लिए मास्क से नाक और मुंह को ढक कर रखना जरूरी है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य है, लेकिन सराफा की दुकानों पर एंट्री के लिए आपको चेहरे से मास्क हटाना होगा। गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के साथ व्यापारियों को संदिग्ध लोगों से भी सतर्क रहने है।
कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद जिले के व्यापारियों को सुरक्षा के साथ कारोबार करने की गाइडलाइन सरकार ने जारी की है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना है। कोरोना महामारी एक्ट के तहत मास्क लगाकर लोगों का घर से बाहर निकलना भी अनिवार्य किया गया है। इसके उलट चोर, बदमाशों से सुरक्षा को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने मास्क हटाने के बाद लोगों को दुकान में एंट्री देने का निर्णय लिया है। गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों को इस बाबत जानकारी दी है। ग्राहक दुकान में प्रवेश करने के साथ ही चेहरे से मास्क हटाएंगे और सीसीटीवी कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाएंगे। इसके बाद मास्क लगाकर रखना होगा। एसोसिएशन ने सभी सराफा व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे सही कराने के लिए भी कहा है।
------
पिछले साल भी इस व्यवस्था को लागू किया गया था। व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए ये जरूरी है कि दुकान पर आने वाले ग्राहक की जानकारी हो।
- राजकिशोर गुप्ता, संरक्षक
गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन
-------
पिछले साल जब अनलॉक हुआ था तब प्रदेश भर में सराफा कारोबारियों के साथ वारदातें बढ़ गई थीं। इसको देखते हुए कोरोना के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
- नितिन गोयल, अध्यक्ष
गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन
-----