फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रोहिंग्याओं को लाने वाला नूर साथी समेत गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रोहिंग्याओं को लाने वाला नूर साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

लखनऊ/गाजियाबाद। रोहिंग्या मुसलमानों को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड नूल आलम को यूपी एटीएस ने साथी समेत गाजियाबाद के डासना से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक नूल आलम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्याओं को भारत में लाता था। वह गत 6 जनवरी को एटीएस द्वारा पकड़े गए अजीजुल्लाह का बहनोई है। आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूएनएचआरसी कार्ड, मोबाइल और 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। एटीएस का कहना है कि जनवरी माह से दोनों आरोपी जनवरी माह से उनके रडार पर थे।
यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि यूपी एटीएस ने संतकबीर नगर से अजीजुल्लाह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसका बहनोई नूर आलम अवैध तरीके से म्यांमार से लोगों को भारत में प्रवेश कराता था। इसके बाद वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्हें भारत के अलग-अलग इलाकों में शरण दिलाता था। तभी से एटीएस को नूर आलम की तलाश थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर से सूचना मिली कि नूर आलम अपने साथी के साथ गाजियाबाद में मौजूद है। मंगलवार को घेराबंदी करते हुए नूल आलम व उसके साथी आमिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। आमिर हुसैन बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। नूल आलम ने उसे उसके फर्जी दस्तावेज बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

मेरठ व दिल्ली में रह रहे थे दोनों
आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि नूर आलम मूलरूप से बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप नयापाड़ा का रहने वाला है। वह मेरठ के दरबार लबर खास में रह रहा था। इसी तरह आमिर म्यांमार के मौगुंडू रखाइन प्रांत का रहने वाला है, जो खजूरी खास दिल्ली में रह रहा था। नूर आलम के पास से एक मोबाइल, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूएनएचसीआर कार्ड और 65860 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, आमिर के पास से यूएनएचसीआर कार्ड और 4800 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गाजियाबाद में एक लाख से अधिक रोहिंग्या व बांग्लादेशी : विधायक
लोनी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डेढ़ साल पहले शासन को पत्र लिखकर गाजियाबाद में रोहिंग्या मुसलमान होने की बात कही थी। उन्होंने उनकी धरपकड़ की मांग की थी। मंगलवार को गाजियाबाद से दो रोहिंग्या पकड़े जाने के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि दिल्ली से नजदीकी व एनसीआर क्षेत्र होने के कारण गाजियाबाद में एक लाख से अधिक रोहिंग्या व बांग्लादेशी हैं। वह मुख्यमंत्री और गृह सचिव को पत्र लिखकर गाजियाबाद में सघन अभियान चलाने की मांग करेंगे, ताकि रोहिंग्याओं व बांग्लादेशी बेनकाब हो सकें और उन्हें भारत से भगाया जा सके। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने कश्मीर निवासी आतंकी जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि वह मसूरी स्थित डासना देवी मंदिर केमहंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की हत्या की फिराक में था। विधायक का कहना है कि इस साजिश में रोहिंग्या व बांग्लादेशी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed