{"_id":"60ad51588ebc3e7fec2ccb8c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2192853139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे ने शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के बेटे ने शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी का झांसा देकर दरोगा के बेटे द्वारा युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 35 लाख से अधिक की नकदी और जेवर ऐंठ लिए। इस संबंध में कविनगर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कविनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती सेक्टर-23 संजय नगर निवासी युवक से हुई थी। युवक के पिता यूपी पुलिस में दरोगा थे, जिनका देहांत हो चुका है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी उसके घर भी आने जाने लगा। परिजनों से भी वह अच्छी तरह घुल मिल गया था। युवक के वादे के मुताबिक परिवार के लोग ही बेफिक्र थे। युवती का कहना है कि आरोपी ने एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। वह जब भी शादी के लिए टोकती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात को घुमा देता।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल
पीड़ित युवती का कहना है कि कुछ दिन आरोपी और वह लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती की मां का कहना है कि प्यार के जाल में फंसाकर आरोपी ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया और डेढ़ साल के अंदर 35 लाख रुपए से अधिक के जेवर और नगदी भी ऐंठ ली। आरोपी उनकी बेटी से पहले दो अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा कर चुका है। युवती की मां का कहना है कि उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी। कविनगर एसएचओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।