फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लगा भरोसे का टीका, खिले युवाओं के चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

खिले युवाओं के चेहरे
गाजियाबाद। जिले में सोमवार से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 2338 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। 16 केंद्रों पर चले अभियान के दौरान युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया।
पांचवें चरण के पहले दिन 16 केंद्रों पर 2338 लोगों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग को 3100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसके अलावा सोमवार को 45 साल से अधिक उम्र के 2,088 लोगों को वैक्सीन दी गई। जिला महिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भारी भीड़ जुटी। लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए वैक्सीन लगवाने के प्रयास करने लगे। इनमें बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोग भी शामिल रहे। कुछ केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों व वैक्सीन लगवाने वालों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। इन स्थानों पर पुलिस को बुलाकर स्थिति सामान्य कराई गई। सुबह नौ बजे से ही सभी केंद्रों पर युवाओं की भीड़ पहुंचने लगी। कई केंद्रों पर पुलिस बुलाकर व्यवस्था बनाई गई। केंद्रों पर लोगों की लाइन लगवाई गई। जब यह लोग करीब चार से पांच घंटे बाद लाइन में लगकर काउंटर पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने इन्हें स्लॉट में नाम नहीं होने की बात कहते हुए वैक्सीन लगाने से मना कर दिया। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों ने अभद्रता भी की। हालांकि पुलिस बल मौजूद होने के कारण इन्हें बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

संजयनगर के संयुक्त अस्पताल में 18 से 44 साल और 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए अलग-अलग काउंटर व लाइन लगवाई गई। ताकि किसी तरह का विवाद न हो। यहां 18 से 44 साल वालों की लाइन में 450 से ज्यादा लोग खड़े नजर आए। जबकि यहां 219 लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया गया था। केंद्र की वैक्सीन प्रभारी डॉ. प्रियंका ने बताया 300 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 वालों का वैक्सीनेशन
कुल केंद्र - 16
वैक्सीनेशन हुआ - 2338
लक्ष्य था - 3100
जनप्रतिनिधियों ने की शुरुआत
पांचवें चरण के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रों का उद्घाटन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सामुदायिक केंद्र मोदीनगर में विधायक डॉ. मंजू सिवाच, मुरादनगर में विधायक अजित पाल त्यागी और शहरी क्षेत्र में प्रभारी सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने शुरुआत की।
सुरक्षित है वैक्सीन
कोरोना की रोकथाम के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही सुरक्षित हैं। युवाओं में वैक्सीनेशन कराने को लेकर काफी उत्साह दिखा।
- डॉ. विश्राम सिंह, प्रभारी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
सूची से किया सत्यापन
केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर टीका लगवाने आए युवाओं का सत्यापन किया। जिनका स्लॉट सोमवार के लिए नहीं था, उनको वापस भेज गया।
टीकाकरण की सेल्फी
युवाओं ने टीकाकरण करने के बाद इस पल को कैमरे में कैद किया। टीकाकरण के बाद चिकित्सकों ने जरूरी जानकारी दी।
डॉक्टरों की निगरानी में रहे युवा
सुबह केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे युवाओं को चिकित्सकों ने रुकने के लिए कहा। केंद्र में बैठने की व्यवस्था की थी। करीब 30 मिनट तक टीका लगवाने वालों को निगरानी में रखा गया।

सावधान : बाजू को न रगड़ें, ना बर्फ मले
जिला महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. पवन कुमारी ने कहा कि टीका लगने वाले स्थान को मलना, रगड़ना या दबाना नहीं चाहिए। इसके अलावा बर्फ से सिकाई न करें।
यह रखें ध्यान
टीका लगवाने के समय मास्क का प्रयोग करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
हाथ सैनिटाइज करते रहें।
बुखार होने पर केवल पैरासीटामोल लें।
अधिक परेशानी महसूस होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
शराब का सेवन न करें।
खाने में कोई परहेज नहीं है।
क्या बोले युवा
मैं पिछले काफी समय से इसका इंतजार कर रही थी। आज जाकर वैक्सीन लगी।
- अनन्या
वैक्सीन लगवाने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। ठीक लग रहा है।
- आर्यन
मैंने कई दिन पहले रजिस्ट्रेशन कर लिया था। मोबाइल पर मैसेज से जानकारी मिली।
- निशांत
अपने सभी साथियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करूंगी। बचाव जरूरी है।
- गुंजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed