{"_id":"609985148ebc3e4b3a56da55","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd218481514","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने कैब, पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने कैब, पर्स लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र में सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर चालक को बंधक बना कैब, मोबाइल और पर्स लूट लिया। बदमाश चालक को करीब डेढ़ घंटे तक सड़कों पर घुमाते रहे और उसके बाद भोजपुर क्षेत्र में ही कार से फेंककर भाग गए। जैसे-तैसे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पहले पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गत शनिवार को दिनदहाड़े हुई घटना की रिपोर्ट भोजपुर पुलिस ने रविवार को दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से कैब बुक की गई थी, उसी के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
मूलरूप से कानपुर निवासी संचित सिंह दिल्ली में अपनी ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। पिछले साल के कोरोना काल के बाद से वह एक एप के जरिये कैब की सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। बुध विहार निवासी रवि उनके यहां चालक की नौकरी करता है। रवि के मुताबिक, उनके पास शुक्रवार को सूचना आई कि कुछ लोगों को भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गदाना से खुर्जा के लिए छोड़ना है। वह दोपहर में लोकेशन पर पहुंच गया, जहां से मास्क लगाए तीन व्यक्ति कैब में बैठ गए। जैसे ही वह पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर पलवल मोड़ के पास पहुंचे तो तीनों सवारियों ने उसे गन पॉइंट पर ले लिया। एक बदमाश कैब चलाने लगा, जबकि उसे पिछली सीट पर बंधक बना लिया गया। बदमाश करीब एक घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे।
150 की स्पीड पर दौड़ाई कार तो आया कैब मालिक का फोन
रवि का कहना है कि बदमाशों ने कैब 150 की स्पीड से दौड़ाई तो मालिक संचित के पास जीपीएस से मैसेज पहुंच गया। संचित ने जैसे ही रवि को फोन किया बदमाशों ने मोबाइल हैंड्सफ्री करा लिया, जिससे बदमाशों को कैब में जीपीएस का पता चला। इसके बाद बदमाशों ने चालक को गोली मारने की धमकी देकर कैब मालिक को फोन कराया और कार में गड़बड़ी आने की बात कहलवाकर जीपीएस बंद कराने के बारे में पुछवाया। जीपीएस बंद होने के बाद बदमाश चालक रवि को भोजपुर क्षेत्र के गांव नाहली के पास फेंककर भाग गए। जाते समय बदमाश चालक का मोबाइल व पर्स भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
हरियाणा जाने के बाद सोमवार को हापुड़ में मिली कैब
कैब में फास्टैग लगा हुआ था, जिससे रकम कटने के तीन मैसेज कैब मालिक के पास आए। फास्टैग की डिटेल के मुताबिक रविवार को कैब हरियाणा की सड़कों पर घूम रही थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच बदमाशों की तलाश में घूम ही रही थी कि सोमवार को कैब हापुड़ में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस कैब लेने रवाना हो गई।
कैब लूटकर अन्य वारदात करने की आशंका
पुलिस का मानना है कि किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने कैब लूटी थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जिस नंबर से कैब बुक कराई गई थी, उसके आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।