फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गंगनहर में गिरी कार, युवक की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर गंगनहर-मसूरी मार्ग पर नहर में गिरी कार को निकालती क्रेन। - फोटो : GHAZIABAD City
गंगनहर में गिरी कार, युवक की गई जान
विज्ञापन

मुरादनगर। रविवार दोपहर गंगनहर-मसूरी मार्ग पर रेलवे पुल से आगे गंगनहर में तेज रफ्तार एक कार जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद कार नहर में करीब 200 मीटर तक तैरती रही। चालक ने शीशा खोलकर सड़क से गुजर रहे लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और गोताखोर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोरटा गांव में राजेंद्र त्यागी अपने बेटे सचिन त्यागी, नितिन त्यागी और तरुण त्यागी (35) के साथ रहते हैं। सबसे छोटा बेटा तरुण पत्नी ललिता त्यागी, बेटी रिद्धि (6) और चार साल के बेटे के साथ राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में में रहते थे। तरुण के दोनों भाई प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तरुण उनका हाथ बंटाते थे। बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे तरुण त्यागी अपनी कार से गंगनहर पटरी से मसूरी की ओर जा रहे थे। रेलवे पुल से करीब एक किमी आगे तरुण पहुंचे तो कार उछलकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरी कार करीब 200 मीटर तक तैरती रही। इसी बीच वहां से बाइक सवार से निकल रहे युवक को देख तरुण ने कार का शीशा खोल कर बचाने की आवाज लगाई। हालांकि थोड़ी ही देर में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे थानाक्षेत्र मसूरी नहाल चौकी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद चौधरी भी पीसीआर वैन से पहुंचे और कार सवार को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तरुण को नहर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी जानवर को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed