{"_id":"5ff0c5748ebc3e3c4f42eea6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2113092173","type":"story","status":"publish","title_hn":"20साल बाद टीबी अस्पताल में एक्स-रे जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20साल बाद टीबी अस्पताल में एक्स-रे जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल बाद टीबी अस्पताल में एक्स-रे जांच शुरू
गाजियाबाद। जिला क्षय रोग केंद्र पर 20 साल के बाद एक्स-रे जांच शुरू हो गई। यहां पर टीबी मरीजों के अलावा एमएमजी अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों की भी जांच की जा सकेगी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने सघन टीबी खोज अभियान की जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। वर्ष 2025 तक टीबी रोग को देश से खत्म करना है, सभी तरह के संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाई जा रहीं हैं। टीबी रोग अब असाध्य नहीं है और इसे छुपाने की भी जरूरत नहीं है। टीबी विभाग में इसका पूरा उपचार संभव है। जिन लोगों को टीबी के लक्षण महसूस होते हैं, वे अपनी जांच जरूर करवाएं। इससे टीबी की जल्द पहचान हो सकेगी और उपचार शुरू किया जा सकेगा।
इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2021 का पहला सघन टीबी मरीज खोज अभियान शनिवार से शुरू किया गया। 10 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 7.2 लाख आबादी कवर करेंगे। इसके लिए विभाग की टीमें 1.44 लाख घरों में जाकर सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग करेंगी। जिसमें टीबी के लक्षण मिलेंगे, उनकी जांच की जाएगी। इस अभियान के लिए टीबी विभाग में 195 टीमों का गठन किया गया है और 39 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। पूरे अभियान की निगरानी के लिए 13 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।