{"_id":"5ff0c4c48ebc3e3b6b5564bb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd211309114","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा, तीन का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा, तीन का किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 संदिग्धों को दबोचा, तीन का किया चालान
साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं। पुलिस की टीम ने किसान आंदोलन में घूम रहे 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया। सभी से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद तीन का शांतिभंग में चालान किया। डीएम और एसएसपी ने शनिवार को आंदोलन स्थल पर निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में लगातार संदिग्धों की संख्या बढ़ रही है। लगातार आंदोलन में संदिग्ध आ रहे हैं। इन्हें रोजाना पुलिस की टीम पकड़कर कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी संदिग्ध घूम रहे हैं। इससे किसानों के मोबाइल, कपड़े आदि चोरी हो रहे हैं। शनिवार को भी पुलिस ने 23 संदिग्धों को पकड़ा। खोड़ा पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद तीन शातिरों को पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की। वहीं डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ब्यूरो