{"_id":"6763bf26cc253be2ba0a585a","slug":"ghaziabad-municipal-corporation-results-declared-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद नगर निगम पार्षद उपचुनाव के नीतीजे घोषित, वार्ड 19 में BJP तो 21 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद नगर निगम पार्षद उपचुनाव के नीतीजे घोषित, वार्ड 19 में BJP तो 21 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
Thu, 19 Dec 2024 12:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:07 PM IST
सार
गाजियाबाद नगर निगम पार्षद उपचुनाव में वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी रंजीत कल्याणी और वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
गाजियाबाद नगर निगम पार्षद उपचुनाव के नीतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम के वार्ड 19 (पटेलनगर) के उपचुनाव में भाजपा की रंजीता कल्याणी और 21 (भोवापुर) से निर्दलीय रीमा गौतम ने विजय हासिल की। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए गए। रंजीता कल्याणी ने कांग्रेस की रेखा मकवाना को 449 और रीमा गौतम ने भाजपा के बिन्नू राम को 985 वोटों से हराया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुविधा केंद्र में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पटेलनगर वार्ड 19 में रंजीता कल्याणी ने कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मकवाना को 449 वोटों से हराया। वार्ड 21 में नोटा को 23 वोट मिले हैं। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर सुधीर कुमार ने दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने दुबारा गिनती की मांग की
वार्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पति ने वोटों की गिनती दुबारा कराने की मांग की। समर्थकों ने भी गिनती की मांग शुरू की। मतगणना स्थल पर भीड़ देखते ही पुलिस ने लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। फिर से गिनती नहीं कराई गई।
विज्ञापन
वार्ड -19 का नतीजा
कुल वोट 13,234
पड़े वोट 3,534
रंजीता (भाजपा) 1,806
रेखा (कांग्रेस) 1,357
प्रियंका हांडा आजाद समाज पार्टी 555
राजकुमारी (निर्दलीय) 310
नोटा 21
वार्ड -21 का हाल
कुल वोट 13,083
पड़े वोट 4,049
रीमा (निर्दलीय) 2,157
बिन्नू राम (भाजपा) 1,172
ओम प्रकाश ( कांग्रेस ) 172
नोटा 23