{"_id":"652e05892b15511e850d4a95","slug":"ghaziabad-modinagar-murder-step-mother-along-with-her-friend-killed-11-year-old-son-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सौतेले बेटे की हत्या कर बहाए घड़ियाली आंसू, रोते हुए कह रही थी- मेरा लाल कहां चला गया... देवी मां मदद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सौतेले बेटे की हत्या कर बहाए घड़ियाली आंसू, रोते हुए कह रही थी- मेरा लाल कहां चला गया... देवी मां मदद करो
Tue, 17 Oct 2023 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:07 AM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौतेली मां ने अपने सहेली के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से बांधकर शव को सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। आरोपी सौतेली मां ने क्राइम सीरियल देखकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची।
विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदीनगर में 11 साल के मासूम शब्द की हत्या करने के बाद उसकी सौतेली मां रेखा घड़ियाली आंसू बहाती रही। उसने पति राहुल सेन और दादा महिपाल के सामने ऐसा नाटक किया तो दोनों को एक बार तो यकीन ही हो गया कि उनके जिगर के टुकड़े का किसी ने अपहरण कर लिया है।
शब्द का शव ठिकाने लगाने में साथ देने वाली रेखा की सहेली पूनम ने भी शुरू में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने कहा कि रविवार शाम चार बजे के बाद से शब्द को नहीं देखा गया। अगर सीसीटीवी की फुटेज न होते ही पुलिस के लिए गोविंदपुरी में सबको स्तब्ध कर देने वाली इस वारदात में रहस्य से पर्दा उठाना बहुत मुश्किल हो जाता।
कक्षा तीन के छात्र शब्द के दादा महिपाल रात साढ़े आठ बजे घर पहुंचे। उनसे रेखा ने कहा कि पता नहीं शब्द कहां चला गया। शाम खेलने गया था, इसके बाद लौटा ही नहीं। यह सुनकर महिपाल घबरा गए। उन्होंने बेटे राहुल से फोन कर कहा कि सैलून से तुरंत घर आ जाओ। राहुल सैलून बंद करके साढ़े नौ बजे घर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेखा बार-बार यही कहे जा रही थी कि शाम से राहुल लापता है। इस पर वह और उनके पिता आसपास उसके दोस्तों के घर गए। रात दो बजे तक उसकी तलाश की। इसके बाद घर लौट आए। घर में रेखा ने रो-रोकर बुरा हाल कर रखा था। रोते हुए कह रही थी, मेरा लाल कहां चला गया, देवी मां मदद करो।

उसने खुद को गम से बेहाल दिखाते हुए रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह को पास में ही रहने वाली उसकी सहेली पूनम भी घर आ गई। उसने भी नाटक में रेखा का साथ दिया। एक ही बात कहे जा रही थी, कोई सगी मां भी इतना प्यार नहीं करती होगी, जितना तुम शब्द से करती हो।
शक के आधार पर पुलिस ने जब पूनम से पूछताछ की तो उसने यह कहकर गुमराह किया कि हो सकता है कि बच्चे का किसी ने अपहरण किया हो। उसकी बातों में आकर राहुल ने अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की धारा में ही केस दर्ज किया।