{"_id":"6141a12e735cd140d775f636","slug":"ghaziabad-mandola-awas-vikas-project-farmers-protesting-for-increased-compensation-trying-to-take-alive-samadhi-read-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आवास-विकास कार्यालय के सामने कई गांव के किसानों ने ली जिंदा समाधि, कहा- अधिकारी आकर हम पर मिट्टी डाल दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आवास-विकास कार्यालय के सामने कई गांव के किसानों ने ली जिंदा समाधि, कहा- अधिकारी आकर हम पर मिट्टी डाल दें
Wed, 15 Sep 2021 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:49 PM IST
सार
2016 से चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बाद भी जब प्रशासन ने उनकी कोई मांग नहीं मानी तो अब किसान जिंदा समाधि लेने पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
किसानों ने ले ली जिंदा समाधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मंडोला आवास विकास के खिलाफ बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर कई गांव के किसान दो दिसंबर 2016 से धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हालांकि यह प्रदर्शन बुधवार(15 सितंबर) को जिंदा समाधि लेने तक जा पहुंचा।
बुधवार को मंडोला समेत छह गांव के 17 किसानों ने किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में धरनास्थल आवास विकास कार्यालय के सामने जिंदा समाधि ली। किसानों ने 10 दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम लोनी शुभांगी शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांग पूरी करने की चेतावनी दी थी।
किसानों ने 14 सितंबर तक प्रशासन को समय दिया था। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बैठक कर समाधि नहीं लेने को लेकर बैठक की थी। लेकिन किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों का प्रस्ताव ठुकरा दिया। किसान नेता नीरज त्यागी का कहना है कि करीब 5 साल से कई बार वार्ता हुई है लेकिन किसानों का समाधान नहीं हुआ है। समाधि लेने के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
समाधि लेने वाले किसानों की सूची-

- प्रवेश त्यागी पुत्र जयराम त्यागी निवासी मंडोला
- मोनू त्यागी पुत्र रविंद्र त्यागी निवासी मंडोला
- बॉबी त्यागी पुत्र रतीराम निवासी मंडोला
- रामनरेश पुत्र ओमकार निवासी मंडोला
- बृजेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश त्यागी निवासी मंडोला
- मनवीर तेवतिया
- नीरज त्यागी पुत्र तेज सिंह निवासी मंडोला
- अमित त्यागी पुत्र सतपाल सिंह निवासी मंडोला
- मास्टर महेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी मंडोला
- योगेश पुत्र रिछा निवासी पंचलोक गांव
- मंगू राम पुत्र हरिराम निवासी मंडोला
- शहाबुद्दीन पुत्र भूरे लाल निवासी मंडोला
- आरडी त्यागी पुत्र रामनिवास निवासी मंडोला
- लक्ष्मण सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी पंचलोक
- ब्रह्म सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी मंडोला
- इलियास पुत्र फकीरा निवासी मंडोला
- कृष्ण पुत्र रामदास निवासी मंडोला