फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: In the name of treatment, cyber thugs cheated the policeman 64 thousand the number of Patanjali Haridwar was removed from YouTube

गाजियाबाद: इलाज करने के नाम पर साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी से ठगे साढ़े 64 हजार, यूट्यूब से निकाला था पतंजलि हरिद्वार का नंबर 

Wed, 23 Mar 2022 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Mar 2022 11:32 AM IST
सार

पीड़ित पुलिसकर्मी का कहना है कि उनके बेटे को न्यूरो की समस्या है। वे उसके इलाज के लिए अच्छे डॉक्टर को तलाश कर रहे थे, जब उन्होंने पतंजलि हरिद्वार का वीडियो देखा और उसमें बताए नंबर पर कॉल कर दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad: In the name of treatment, cyber thugs cheated the policeman 64 thousand the number of Patanjali Haridwar was removed from YouTube
ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के बेटे के इलाज के नाम पर साइबर अपराधियों ने कोटेज बुकिंग और जांच कराने के लिए 64,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपने बेटे का न्यूरो का इलाज कराने के लिए यूट्यूब पर पतंजलि हरिद्वार का वीडियो देखकर उसमें दिए नंबर पर संपर्क किया था। पीड़ित को शक होने पर रुपये वापस मांगे तो ठगों ने उन्हें गुमराह किया और रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


पीड़ित पुलिसकर्मी प्रयागराज में तैनात हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को न्यूरो की परेशानी हुई थी। इसके इलाज के लिए वह अच्छे चिकित्सक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यूट्यूब पर पतंजलि हरिद्वार का एक वीडियो देखा, जिसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने इलाज कराने की बात कही। कॉलर ने विश्वास में लेने के लिए उनके व्हाट्सएप पर पतंजलि योग ग्राम ट्रस्ट के नाम का लेटर पैड भेज दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद कॉलर ने सात दिन हरिद्वार में रहने के लिए कोटेज की बुकिंग कराने को कहा और कोटेज बुकिंग के लिए चार हजार से सात हजार रुपये तक का पैकेज बताया। उन्होंने 4 हजार रुपये प्रतिदिन वाले कोटेज के हिसाब से 28 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। बाद में आरोपियों ने जांच रिपोर्ट मांगी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने खुद जांच कराने की बात कहकर 18,500 रुपये मांगे जिन्हें बाद वापस करने की बात कही।

साइबर सेल की मदद से हो रही अपराधियों की तलाश

पीड़ित के अनुसार, उसने इनमें से 18 हजार रुपये भेजे तो आरोपी ने कहा कि तुमने गलती कर दी है पूरे रुपये भेजने थे। पीड़ित को ठगी का शक हुआ तो उन्होंने इलाज कराने से इनकार कर दिया और रुपये वापस मांगे। इसकी एवज में भी आरोपियों ने उनसे पूरे रुपये देने के बाद ही रुपये वापस देने की बात कही। ऐसा करके ठगों ने उनसे 64 हजार 500 रुपये ले लिए। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed