{"_id":"63a865b37aa73139b3360ed4","slug":"ghaziabad-in-clash-between-rss-and-rld-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, बाल स्वयंसेवकों पर स्कूटी चढ़ाने का आरोप, धरने पर रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, बाल स्वयंसेवकों पर स्कूटी चढ़ाने का आरोप, धरने पर रालोद
Sun, 25 Dec 2022 08:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:32 PM IST
सार
संघ के पदाधिकारियों ने पथ संचलन पर हमले का आरोप लगाया। आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद और 14-15 अज्ञात लोगों पर हमले का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद में रविवार को आरएसएस और रालोद के कार्यकर्ताओं में बवाल हो गया। दोनों पक्षों में करीब 4 घंटें तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। संघ के पथ संचलन के बीच रालोद कार्यकर्ता ने स्कूटी निकाली। स्कूटी की साइड पथ संचलन में शामिल बाल स्वयंसेवकों को लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने पथ संचलन पर हमले का आरोप लगाया। आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद और 14-15 अज्ञात लोगों पर हमले का केस दर्ज कर लिया है। उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा किया। सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। फिलहाल पुलिस रालोद कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन