{"_id":"6a9c05035a927b768f02905b","slug":"ghaziabad-ground-report-and-people-views-on-changes-brought-about-by-kumhera-solar-village-and-namo-bharat-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Ground Report: सोलर विलेज से नमो भारत तक, क्या है विकास के दावों की जमीनी हकीकत? देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Ground Report: सोलर विलेज से नमो भारत तक, क्या है विकास के दावों की जमीनी हकीकत? देखें रिपोर्ट
Sat, 05 Sep 2026 05:33 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:33 PM IST
सार
Ghaziabad Ground Report: यूपी सक्षम अभियान के तहत अमर उजाला की टीम गाजियाबाद पहुंची और विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल की। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और यात्रियों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की गई कि इन बदलावों से गांव, धार्मिक स्थल और शहर की कनेक्टिविटी पर कितना असर पड़ा है।
विज्ञापन
Ghaziabad Ground Repo
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ghaziabad Ground Report: यूपी सक्षम अभियान के तहत अमर उजाला की टीम कई जिलों से होते हुए गाजियाबाद पहुंची। इस दौरान कुम्हेड़ा गांव में घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, घूमेश्वर महादेव मंदिर में हुए विकास कार्यों और नमो भारत ट्रेन सेवा की जमीनी पड़ताल की गई। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर के पुजारी और यात्रियों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की गई कि सौर ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बदलावों का आम लोगों पर कितना असर पड़ा है। आइए, विस्तार से पढ़ते हैं गाजियाबाद की ग्राउंड रिपोर्ट।
विज्ञापन
कुम्हेड़ा बना सोलर विलेज
गाजियाबाद के कुम्हेड़ा ग्राम पंचायत में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया गया है। गांव में घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर अमर उजाला की टीम ने गांव के लोगों से बातचीत की। अमीरपुर-गुम्हेड़ा के प्रधान विजेंदर कुमार ने बताया कि पीएम सौर ऊर्जा योजना काफी अच्छी है। उन्होंने जिलाधिकारी से बातचीत कर इस योजना को गांव में लागू कराया। अब तक करीब 200 घरों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में पूरे गांव के घरों पर सोलर प्लांट लगाने की योजना है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले गांव में बिजली की सुविधा को लेकर काफी परेशानी थी। सोलर योजना के बाद गांव की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अब ऐसा लगता है जैसे गांव में नहीं, बल्कि शहर में रह रहे हों। गांव तक बेहतर सड़कें भी बन गई हैं।

क्यों खास है घूमेश्वर महादेव मंदिर?
गाजियाबाद के घूमेश्वर महादेव मंदिर में विकास कार्यों के साथ श्रद्धालुओं की संख्या और आसपास की गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है। मंदिर की स्थिति और यहां हुए विकास कार्यों को लेकर अमर उजाला की टीम ने मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मंदिर में काफी विकास कार्य हुए हैं। मंदिर के विकास के लिए पहले 50 लाख रुपये और बाद में एक करोड़ रुपये की राशि मिली, जिसे विकास कार्यों में लगाया गया। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। आसपास दुकानें खुली हैं और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। पहले की तुलना में अब मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी रौनक देखने को मिलती है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले यहां की स्थिति ठीक नहीं थी। अब काफी बदलाव आया है। लोग आसानी से मंदिर पहुंचते हैं और आराम से पूजा-अर्चना कर पाते हैं।

नमो भारत का सफर कितना शानदार?
गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन पर अमर उजाला की टीम पहुंची और यात्रियों से बातचीत कर जाना कि इस ट्रेन सेवा से शहर के लोगों को कितना फायदा हुआ है। एक यात्री ने बताया कि नमो भारत में सफर का अनुभव अच्छा है। इससे समय की काफी बचत होती है। पहले मेरठ और दिल्ली जाने के लिए कनेक्टिविटी इतनी आसान नहीं थी, लेकिन अब नमो भारत के जरिए कम समय में सफर पूरा हो जाता है।
यात्री ने बताया कि ट्रेन की गुणवत्ता अच्छी है और स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। नमो भारत की कनेक्टिविटी से लोगों के लिए दिल्ली और मेरठ के बीच आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हुआ है।