फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन की 16 सोसायटियों में लगे मल्टीपल प्वाइंट बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
राजनगर एक्सटेंशन की 16 सोसायटियों में लगे मल्टीपल प्वाइंट बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। विरोध के बीच राजनगर एक्सटेंशन की 16 बहुमंजिला रिहाइशी सोसायटियों में बहुबिंदु (मल्टीपल प्वाइंट) विद्युत कनेक्शन पर सहमति बनने के बाद मीटर लगाने का काम पूरा हो गया है। हालांकि क्षेत्र की 33 सोसायटियों के एओए संगठन और फ्लैट मालिकों ने बहुबिंदु कनेक्शन लेने से साफ इन्कार कर दिया है। इसके बाद अब ऊर्जा निगम ने इसके फायदे बताने के लिए एक वीडियो का सहारा लिया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर फ्लैट मालिकों को बताया जा रहा है कि अलग कनेक्शन लेने पर उन्हें क्या फायदे मिलेंगे। हालांकि सोसायटियों की एओए के कई सवालों के जवाब उन्हें इस वीडियो में भी नहीं मिले हैं। इसकी वजह से ही राजनगर एक्सटेंशन की इन 33 सोसायटियों की एओए ने मल्टीपल प्वाइंट कनेक्शन लेने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कनेक्शन लेने वाली प्रमुख सोसायटियां
मोती रेजिडेंसी
हिमालया तनिष्क
चार्म्स कैसल
माया मार्बल
बांके बिहारी
श्रीराम हाइट्स
राजनगर रेजिडेंसी
ब्लूमून सोसायटी
सांगवान हाइट्स
विद्युत निगम ने गिनाए फायदे
- पीवीवीएनएल की ओर से घरों में सीधे कनेक्शन दिया जाता है, बिचौलिए की भूमिका खत्म।
- एक महीने में 600 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर हर माह 826 रुपये की बचत।
- बिजली शुल्क के साथ मेंटेनेंस शुल्क नहीं काटा जाएगा।
- आरडब्ल्यूए या बिल्डर के माध्यम से डीजी पावर लेना जारी रख सकेंगे।
- सिर्फ मीटिरिंग सिस्टम लागत और कनेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर का मेंटेनेंस पहले की तरह बिल्डर या आरडब्ल्यूए करेंगी।
एओए संगठनों ने उठाए सवाल
- ऊर्जा निगम सीधे कनेक्शन देगा तो सोसायटी के इंफ्रास्ट्रक्चर का मेंटेनेंस एओए क्यों करे।
- बाजार में आठ हजार का मिलने वाला मीटर 20700 रुपये में क्यों बेच रहे।
- मेंटेनेंस शुल्क वसूलने का प्रबंधन तंत्र सोसायटियों में खत्म हो जाएगा।
- लिफ्ट, कॉमन एरिया का बिजली खर्च कौन उठाएगा, व्यवस्थाएं बदहाल हो जाएंगी।
- मेंटेनेंस शुल्क के लिए रेजिडेंट्स और एओए या बिल्डर के बीच विवाद होने की संभावना बढ़ जाएगी।
- बहुबिंदु कनेक्शन देने के लिए बिल्डर या एओए बड़े-बड़े उपकरण का खर्च वहन क्यों करें।
अधिकारी बोले
शिविर लगाकर, पंफलेट और वीडियो के माध्यम से सोसायटी की एओए और रेजिडेंट्स को मल्टीपल प्वाइंट बिजली कनेक्शन के फायदे बताए जा रहे हैं। कनेक्शन पर आने वाला खर्च दो साल की बचत में पूरा हो जाएगा। कनेक्शन लेने वाले को इसका आजीवन फायदा मिलता रहेगा। कुछ लोग सहमत होने लगे हैं। - एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन के पदाधिकारी बोले
रेजिडेंट्स मल्टीपल प्वाइंट कनेक्शन का विरोध कर रहे हैं। कई सोसायटी में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को प्रवेश तक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर फायदे बताने का प्रयास किया है। लोग समझ चुके हैं कि इस कनेक्शन के फायदे से कहीं ज्यादा नुकसान होंगे। इसलिए कनेक्शन लेने से इन्कार कर रहे हैं। - सचिन त्यागी, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed