फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad 16 year old student death rajnagar extension

13वीं मंजिल से कूदा 12वीं का छात्र: गाजियाबाद में बड़ी वारदात, कल थी चैतन्य की परीक्षा; पढ़ते-पढ़ते लगाई छलांक

Tue, 03 Nov 2026 09:25 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

मां संगीता ने बताया कि चैतन्य शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। करीब दो माह से प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा था। दिन रात पढ़ाई करता था। 

विज्ञापन
ghaziabad 16 year old student death rajnagar extension
13वीं मंजिल से कूदा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूदकर 16 वर्षीय चैतन्य शर्मा ने आत्महत्या कर ली। चैतन्य कक्षा 12 का छात्र था और कल (बुधवार) उसे परीक्षा देनी थी। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कूदने से पहले भाई-बहन गए थे टहलने
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राजनगर रेजीडेंसी के टॉवर ई के फ्लैट संख्या एफ 1303 में मूलचंद शर्मा परिवार सहित रहते हैं। मूलचंद शर्मा खुशीनगर में बिजली विभाग में एक्सईएन के पद पर तैनात हैं और घटना के दिन भी वह ड्यूटी पर तैनात थे। घर में उनकी पत्नी, बेटी हर्षिता(19) और बेटा चैतन्य शर्मा (16) थे। मंगलवार की शाम हर्षिता और चैतन्य शाम करीब सात बजे सोसायटी में ही टहल रहे थे। जिसके बाद दोनों फ्लैट में चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कूदने से पहले कर रहा था पढ़ाई
परिजनों के मुताबिक चैतन्य टहलकर आने के बाद पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में बैठ गया। कुछ देर बाद वह बालकॉनी में पहुंचा और कूद गया। एसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे कूदते हुए देखा है। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजनों को घटना की बाबत जानकारी हुई। घायल चैतन्य को यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची मोरटा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

विज्ञापन

होनहार छात्र था चैतन्य, प्री-बोर्ड परीक्षा की कर रहा था तैयारी
यशोदा अस्पताल में मां संगीता ने पुलिसकर्मियों को बताया कि चैतन्य शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। करीब दो माह से प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा था। दिन रात पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि असंतुलित होकर वह नीचे गिरा है या पढ़ाई में मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed