फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सिद्धार्थ विहार की सड़क टूटी मिली... आवास विकास पर 13.5 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सिद्धार्थ विहार की सड़क टूटी मिली... आवास विकास पर 13.5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

वसुंधरा। सिद्धार्थ विहार को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क टूटी मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आवास विकास परिषद पर 13.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़क के गड्ढों को हवा में जहर बढ़ने की बड़ी वजह माना गया। इसके बाद परिषद ने सड़क को दोनों ओर से बंद करा दिया है ताकि गड्ढों से धूल न उड़े। साथ ही, सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया। दो करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि जब टीम ने सिद्धार्थ विहार का निरीक्षण किया तो सड़क टूटी हुई थी और उस पर धूल उड़ रही थी। इसी वजह से जुर्माना लगाया गया है। अन्य सड़कों को भी दिखवाया जा रहा है। जिन महकमों की सड़कें टूटी मिलेंगी, उन पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस पर आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अमन त्यागी ने बताया कि अभी जुर्माना लगाने का कोई आदेश नहीं मिला है। जेई राम कृष्णा ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लंबा हो गया रास्ता
प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में रहने वाले नंद नेगी ने बताया कि बुधवार की शाम को आसपास की कई सोसायटी में बाहर आवास विकास ने रास्ता बंद करने के बैनर लगा दिए हैं। यह सड़क तब तक बंद रहेगी जब तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता। ऐसे में लोगों को राहुल विहार से अंडरपास होते हुए नोएडा सेक्टर-62 जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनने पर आसानी होगी
वसुंधरा की तरफ से एनएच पर जाने के लिए दो रास्ते हैं। इसमें एक रास्ता सीआईएसएफ रोड का है। इस पर यातायात का भारी दबाव रहता है। दूसरा रास्ता हिंडन बैराज को पार कर कांशीराम योजना के पास से होते हुए गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट से बाएं मुड़कर न्यू लिंक रोड वाली रोड पर जाता है। आगे डेढ़ किलोमीटर चलने पर एनएच आता है। अब आवास विकास परिषद सेक्टर सात स्थित गंगा यमुना अपार्टमेंट से सीधे सड़क सेक्टर आठ होते हुए प्रतीक के सामने से सर्विस रोड तक बनवाएगी। इसकी लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है और चौड़ाई 50 मीटर है। हालांकि इस चौड़ाई में 6 मीटर की सेंट्रल वर्ज भी शामिल है। इसके बन जाने पर लोगों को राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed