फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

संपत्ति कर कम करने के लिए रिश्वत में मांगे 35 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
संपत्ति कर कम करने के लिए रिश्वत में मांगे 35 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। पैसा लेकर संपत्तिकर कम करने के कई मामले सामने आने के बाद अब भाजपा के नेता ने ऐसी शिकायत की है। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विभाग शोध प्रमुख राहुल यादव ने उनके भवन पर गलत तरीके से 88 लाख रुपये संपत्ति कर लगाने का नोटिस भेजने और कम करने की एवज में 35 लाख रुपये मांगने की शिकायत नगरायुक्त को दी है। नगरायुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए तो अधिकारियों की टीम ने सर्वे कर टैक्स में संशोधन किया।

बम्हैटा के रहने वाले राहुल यादव का लालकुआं क्षेत्र में कार्यालय बना हुआ है। जमीन का अधिकांश हिस्सा खाली है और एक छोटे हिस्से पर कार्यालय है। आरोप है कि कविनगर जोन के तत्कालीन जोनल प्रभारी बनारसी दास ने 2011 से संपत्तिकर का बिल बनाकर भेज दिया। उन्होंने संपत्तिकर पूरी जमीन पर लगाया, जबकि प्लॉट का अधिकांश हिस्सा खाली है। आरोप है कि उन्होंने शिकायत दी तो अधिकारियों ने संपत्तिकर कम करने के लिए 35 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और न देने पर मकान सील करने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्हें उच्च न्यायालय जाना पड़ा। न्यायालय ने नगर निगम अधिकारियों को आठ सप्ताह में प्रकरण की सुनवाई कर निस्तारण के आदेश दिए। उनका कहना है कि कर विभाग के सबसे बड़े अधिकारी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद नगरायुक्त नितिन गौड़ से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। राहुल यादव का कहना है कि कमेटी ने जांच की तो शिकायत सही मिली और संपत्तिकर को संशोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed