फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सड़क बनकर तैयार, कल से चिपियाना आरओबी पर होगी लोड टेस्टिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सड़क बनकर तैयार, कल से चिपियाना आरओबी पर होगी लोड टेस्टिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। 115 मीटर लंबे और चार लेन के चिपियाना आरओबी पर सड़क बनकर तैयार हो गई है। सोमवार से इस पर लोड टेस्टिंग का काम शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। आरओबी निर्माण पूरा हो जाने के बाद न सिर्फ गाजियाबाद, बल्कि एनसीआर के कई अन्य शहरों के वाहन चालकों को भी जाम से निजात मिलेगी।
चिपियाना आरओबी पर सड़क निर्माण पूरा होने के बाद शनिवार को दोनों ओर साइड वॉल पर पेंटिंग का काम किया गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को यह काम भी पूरा हो जाएगा। सड़क निर्माण हो जाने के बाद अब सोमवार से लोड टेस्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान डंपरों (ट्रकों) को माल से लोड करके आरओबी के विभिन्न प्वाइंट पर खड़ा किया जाएगा। इस डंपर को 24 घंटे आरओबी पर खड़ा किया जाएगा। इससे पहले खाली डंपरों से लोड टेस्टिंग होगी। चार दिन तक चलने वाली जांच के पास होने के बाद शुक्रवार से इस आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना बाधा होगा सफर पूरा
इंदिरापुरम, विजय नगर, से लालकुआं आने वाले वाहन चालकों को चिपियाना आरओबी पर आकर जाम में फंसना पड़ता था। छह लेन की सड़क यहां आकर सिर्फ दो लेन की रह जाती थी। आरओबी का निर्माण पूरा न होने की वजह से चार लेन बंद हैं। अब इसका संचालन शुरू हो जाने के बाद वाहन चालकों का सफर बिना बाधा पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed