फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक महीने स्कूल नहीं जा सकेगा पिटबुल के हमले में घायल कुश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक महीने स्कूल नहीं जा सकेगा पिटबुल के हमले में घायल कुश
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिटबुल के हमले से घायल हुए दस साल के कुश त्यागी को पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग जाएगा। तब तक वह स्कूल नहीं जा सकेगा। वह केडीबी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। 12 सितंबर के उसकी छमाही परीक्षा है। उसका इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनुज जैन का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो छह महीने के बाद उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसमें 50 हजार से ढाई लाख का खर्च आता है।
फिलहाल उसे सुबह शाम एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। अभी रोजाना करीब तीन से चार हजार रुपये दवाओं पर खर्च हो रहे हैं। चेहरे पर करीब डेढ़ सौ टांके लगने और सर्जरी के बाद कुश को बोलने से मना किया गया है। वह इशारों में बात कर रहा है। उसके पिता सचिन त्यागी ने बताया कि डॉक्टरों ने सलाह दी है कि घाव ठीक होने तक उसे सिर्फ पेय पदार्थ दिए जाएं। हर तीसरे दिन पट्टी बदलवाने (ड्रेसिंग) के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है। बुधवार को ड्रेसिंग के दौरान पता चला कि संक्रमण हो गया है। इसकी अलग से दवाएं देनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम भेजा भेजा संशोधित नोटिस
नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कुत्ता मालिक ललित त्यागी की जगह उनके स्वर्गीय पिता सुभाष त्यागी के नाम से जुर्माने की नोटिस जारी कर दिया था। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर गए कर्मियों ने गेट पर लिखे सुभाष त्यागी की नेम प्लेट देखकर परिवार वालों के सामने ही नोटिस दे दी, जिसे परिजनों ने रिसीव कर लिया। परिजनों ने कोई आपत्ति नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे की किल्लत... ख्वाहिश के कान की नहीं हो पा रही सर्जरी
लोनी। पिटबुल के हमले में घायल लोनी की मासूम ख्वाहिश के कान की प्लास्टिक सर्जरी नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों ने चार से छह लाख का खर्च बताया है जबकि पिता प्रेम कुमार के पास इतनी रकम का इंतजाम नहीं है। टेंपो चालक प्रेम कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने तीन बार में सर्जरी पूरी होने की बात कही है। वह तमाम प्रयास कर चुके लेकिन सर्जरी के लिए रकम का इंतजाम नहीं हो पाया है। कुत्ते के मालिक ने पहले कहा था कि वह इलाज का पूरा खर्च उठाएगा, लेकिन बाद में मुकर गया। कुत्ता ने ख्वाहिश के कान का बड़ा हिस्सा काटकर अलग कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया है कि सर्जरी के जरिये कान फिर से बनाया जाएगा। फिलहाल जख्म में संक्रमण बढ़ा हुआ आया है। उसके उपचार में काफी पैसा खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed