फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक महिला लेखपाल ने कन्नौजा के खसरा संख्या-1127 पर काबिज किसान को अकाबिज दर्शा दिया। किसान का कहना है कि पूर्व में एक अन्य लेखपाल इसी मामले में उन्हें काबिज दर्शाकर रिपोर्ट दे चुके हैं। अब गलत रिपोर्ट लगाए जाने से परेशान किसान ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच एडीएम को शिकायत दी है। आरोप है कि महिला लेखपाल ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी, न देने पर गलत रिपोर्ट दे दी। एडीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

कन्नौजा निवासी किसान हरपाल का कहना है कि एसडीएम की ओर से भूमि संक्रमणीय करने के लिए लेखपाल से रिपोर्ट मंगाई गई थी। उनका कहना है कि महिला लेखपाल ने उन्हें अकाबिज दर्शाकर एसडीएम को भ्रमित किया है। लेखपाल ने रिपोर्ट पर ऐसे लोगों के हस्ताक्षर कराए जो कन्नौजा के निवासी नहीं हैं। उनका कहना है कि लेखपाल ने उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन उन्होंने पैसा देने से साफ इनकार कर दिया। इससे पूर्व अन्य लेखपाल धर्मेंद्र की ओर से रिपोर्ट दी गई थी, जिसमें इस भूमि पर उन्हें काबिज दर्शाया गया था। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed