फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल स्टेशन से बाहर निकले बिना मेट्रो तक पहुंचेंगे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल स्टेशन से बाहर निकले बिना मेट्रो तक पहुंचेंगे यात्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में यात्री बगैर स्टेशन से बाहर निकले मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से करीब 300 मीटर लंबे स्काई वे के जरिए पहले प्राथमिकता खंड में मेरठ रोड तिराहा रैपिड स्टेशन को शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन (नया बस अड्डा) से जोड़ा जाएगा। मेरठ रोड तिराहा रैपिड स्टेशन के एडवांस स्टेज में पहुंचे कार्य के साथ एनसीआरटीसी ने स्काई वे का निर्माण शुरू कर दिया है। ऐसे में रैपिड रेल से मेरठ या फिर साहिबाबाद से आने वाले यात्री बगैर किसी परेशानी के रेड लाइन पर मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।
वर्तमान में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में 95 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यहां दुहाई रैपिड रेल स्टेशन को छोड़कर बाकी चार स्टेशनों का कार्य एडवांस स्तर पर पहुंच गया है। एनसीआरटीसी की तैयारी अक्तूबर माह में पहले खंड पर ट्रायल रन शुरू करने की है। इसी के मद्देनजर कॉरिडोर के एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियां बिछाने के साथ बिजली की लाइन (ओवर हेड इक्विपमेंट), सिग्नल का काम जारी है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मेरठ तिराहा रैपिड स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। रैपिड स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाले स्काई वे का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनवरी 2023 तक बन जाएगा स्काई वे
प्राथमिकता खंड पर मार्च 2023 में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में एनसीआरटीसी की तैयारी मेरठ रोड तिराहा स्टेशन से शहीद स्थल मेट्रो के बीच जनवरी 2023 तक स्काई वे के निर्माण कार्य को पूरा करने की है। पहले खंड में निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर डालें तो स्काई वे का निर्माण उससे पहले भी पूरा हो सकता है। इससे मेट्रो के साथ रैपिड रेल के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुहाई डिपो में जारी है तकनीकी ट्रायल
रैपिड रेल के पहले खंड पर ट्रायल रन से पहले एनसीआरटीसी की ओर से छह कोच की पहली रेल का दुहाई डिपो में तकनीकी ट्रायल जारी है। इंजीनियरों की टीम की ओर से रेल के अंदर की विभिन्न प्रणालियों, यात्री क्षमता संबंधी परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही डिपो के अंदर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का परीक्षण भी जारी है। दुहाई डिपो में एनसीआरटीसी के मुख्य प्रशासनिक भवन में रैपिड कॉरिडोर के कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम होगा। यहां से पहले प्राथमिकता खंड और फिर पूरे 82 किमी लंबे कॉरिडोर पर रैपिड रेल के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed