{"_id":"63013a8f5ab60459f909feff","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243270418","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी जगह में बन रही थी चाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी जगह में बन रही थी चाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदी जगह में बन रही थी चाप
दूध और पनीर के नमूने भी लिए
गाजियाबाद। बाजार में बिक रहा सस्ता घी और पनीर आपकी सेहत बनाने की बजाय बिगाड़ भी सकता है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने रावली में एक दुकान पर औचक निरीक्षण किया तो पनीर में मिलावट पाई गई। यही नहीं खराब हो चुके पनीर को भी बेचा जा रहा था। गर्मी के मौसम में भी देसी घी जमी हुई अवस्था में मिला। रेस्तरां में महंगे दामों पर परोसी जाने वाली चाप कड़कड़ मॉडल में बेहद गंदगी में बनाई जा रही थी। अधिकारियों ने 15 किलोग्राम पनीर और करीब 100 किलोग्राम चाप नष्ट करा दी, जबकि 50 किलोग्राम देसी घी सीज किया। इन सभी उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि मुरादनगर क्षेत्र के रावली गांव में रविंद्र कुमार की दुकान पर मिलावटी उत्पाद बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद और विजय कुमार ने टीम लेकर छापा मारा तो पनीर अपमिश्रक मिला। उसमें से बदबू आ रही थी। उसे तत्काल नष्ट करा दिया गया। वहीं देसी घी बताकर बेचे जा रहा घी गर्मी में जम गया था, जबकि शुद्ध देसी घी गर्मी में जमता नहीं है। इसका नमूना भरकर 50 किलोग्राम घी को सीज कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार स्थित मनोज चाप भंडार का निरीक्षण किया गया। यहां गंदगी में ही चाप बनाने का काम किया जा रहा था। इन चाप का इस्तेमाल लोगों की सेहत खराब कर सकता है। तत्काल वहां मौजूद करीब 100 किलोग्राम चाप को नष्ट कराकर चाप भंडार को बंद करा दिया गया। सहायक आयुक्त विनीत कुमार का कहना है कि चारों नमूनों की जांच रिपोर्ट 15 दिन में मिल जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।