{"_id":"62c0a25ebfe7eb7ee4454757","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240952128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन होने पर भी पहुंचे वाहन, एनएच-9 पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन होने पर भी पहुंचे वाहन, एनएच-9 पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूट डायवर्जन होने पर भी पहुंचे वाहन, एनएच-9 पर लगा भीषण जाम
गाजियाबाद। चिपियाना में निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर लांचिंग के लिए लगाई गई शटरिंग को हटाने के लिए शनिवार को एनएच-9 पर यातायात डायवर्जन किया गया तो न सिर्फ वाहन चालकों के लिए बल्कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई। दिल्ली से डासना की ओर जाने वाली छह लेन का ट्रैफिक सिर्फ दो लेन पर आ जाने की वजह से भीषण जाम लग गया। स्थिति बेकाबू हुई तो ट्रैफिक पुलिस को यूपी गेट से एलिवेटेड रोड पर और विजयनगर से गंगाजल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
दरअसल, चिपियाना आरओबी पर भारी भरकम गर्डर रखने के लिए रेलवे ट्रैक के बीच अस्थायी शटरिंग लगाई गई थी, ताकि गर्डर को इनके माध्यम से आसानी से खिसकाया जा सके। गर्डर लांचिंग के बाद इस शटरिंग को हटाया जाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एनएचएआई ने शनिवार को रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। वहीं भारी-भरकम क्रेन के आवागमन की वजह से सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक एनएच-9 पर भी ब्लॉक लिया गया था। सप्ताहांत में एनएच-9 पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है, ऐसे में सुबह करीब 10:30 बजे रूट डायवर्जन हुआ तो चिपियाना आरओबी से पीछे विजयनगर की ओर जाम लग गया। थोड़ी ही देर में जाम करीब दो किलोमीटर पीछे तक पहुंच गया। भीषण गर्मी में वाहन चालकों को जाम में फंसने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एनएच-9 का ट्रैफिक जीटी रोड पर भेजा तो यहां भी लग गया जाम
एनएच-9 पर जाम लग जाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने यहां का यातायात जल निगम प्लांट रोड, मोहननगर और एलिवेटेड रोड के रास्ते गाजियाबाद की तरफ भेज दिया। इसकी वजह से मोहननगर चौक, हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के सामने और मेरठ रोड तिराहे पर भीषण जाम लग गया। बाकी रही कसर हिंडन मेट्रो स्टेशन के सामने निर्माण कार्य की वजह से बंद की गई एक लेन और मेरठ रोड तिराहे पर हुए जलभराव ने पूरी कर दी। इनकी वजह से जाम की समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को करनी पड़ी अपील
एनएच-9 पर पर ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंच गए वाहनों की वजह से जाम की स्थिति विकराल हो गई तो यातायात पुलिस के अधिकारियों को लोगों से अपील करनी पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर लोगों से एनएच-9 की बजाय अन्य मार्गों से सफर करने की अपील की।