फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फिर पटरी पर लौटीं बिहार रूट की 26 ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फिर पटरी पर लौटीं बिहार रूट की 26 ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेनों में तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए रद्द की गईं बिहार रूट की 26 ट्रेनें फिर से पटरी पर लौट आई हैं। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिली है। इन ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाने से अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को बिताकर एनसीआर में वापस लौटने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके चलते रेलवे ने स्वतंत्रता सेनानी, फरक्का, मालदा टाउन, सीमांचल, महाबोधि, विक्रमशिला, सद्भावना, लिच्छवी एक्सप्रेस समेत इस रूट की 26 ट्रेेनों को रद्द कर दिया था। रेलवे ने अलग-अलग चरणों में इन सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ ट्रेनों को मंगलवार को और अन्य को बुधवार को संचालित कर दिया गया है। जून में होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के आखिरी सप्ताह में इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। इसकी वजह से बिहार रूट की अधिकांश ट्रेनों में इस सप्ताह लंबी वेटिंग बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed