{"_id":"62b4bddc407f7c773d4b0c47","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2404968166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में एक गिरफ्तार
मोदीनगर। तीन दिन पूर्व अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी भीम निवासी गांव चुड़ियाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का युवा विरोध कर रहे है। 20 जून को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चुड़ियाला गांव के पास युवाओं ने जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग गए थे। मामले में भोजपुर थाने के एसएसआई ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि छुट्टी पर आए एक फौजी द्वारा युवकों को भड़काया गया था। इसके बाद युवकों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया था। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।