{"_id":"62b4bd259cec1665be67258e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2404966193","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में मिले कोरोना के 59 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में मिले कोरोना के 59 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में मिले कोरोना के 59 नए मरीज
गाजियाबाद। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 मरीज मिले हैं। जून महीने में अभी तक संक्रमितों की संख्या 719 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 352 हो गई है। 44 मरीजों ने अपना होम आईसोलेशन पूरा का लिया है। पांच मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।
संक्रमितों में सबसे अधिक युवा हैं। शून्य से 12 वर्ष तक के चार, 13 से 20 वर्ष के दो, 21 से 40 वर्ष की आयु वाले 23, 41 से 60 वर्ष की आयु वाले 17 लोग संक्रमित हुए हैं। साठ से अधिक आयु के बुजुर्ग की संख्या 13 रही। पिछले एक हफ्ते से 21 से 40 वर्ष तक और 40 से 60 वर्ष तक के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रह रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। अन्य सभी संक्रमित को सामान्य सर्दी- जुकाम और बुखार की शिकायत है। इन सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।