फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चिपियाना आरओबी पर 15 अगस्त से दौड़ने लगेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चिपियाना आरओबी पर 15 अगस्त से दौड़ने लगेंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार में बाधक बने चिपियाना आरओबी 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगस्त में इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। मंगलवार देर रात आरओबी का गर्डर लांच कर दिया गया है, अब 2385 टन वजनी लोहे का ढांचा इस पर रखा जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 15 जुलाई तक ढांचा रखने का काम पूरा कर लेने के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल 2021 से ही वाहन दौड़ने शुरू हो गए थे लेकिन चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे पर अब टोल वसूली भी शुरू कर दी है, ऐसे में अब आरओबी का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद की जा रही है। रेलवे से ट्रैफिक ब्लॉक मिलने के बाद एनएचएआई ने मंगलवार देर रात एक बजे आरओबी का गर्डर रखने का काम शुरू किया और सुबह तक पूरा कर लिया। अब रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बनाए गए पिलर्स पर गर्डर रख दिए गए हैं लेकिन अभी लोहे का ढांचा रखना बाकी है। एशिया में सबसे भारी 2385 टन वजनी ढांचे (बॉक्स) को इन गर्डर पर रखने का काम 26 जून को किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि आरओबी पर ढांचा रखने का काम 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण कराकर 15 अगस्त तक आरओबी को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed