फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rapid rail tunnel work from vaishali to anand vihar will start in 15 days

Rapid Rail: 15 दिन में शुरू होगा वैशाली से आनंद विहार तक की सुरंग का काम, टनल की खोदाई के लिए तैयारियां तेज

Fri, 17 Jun 2022 06:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियााबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियााबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2022 06:42 AM IST
सार

वैशाली से आनंद विहार तक की दो किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग की खोदाई अगले 15 दिनों के भीतर ही शुरू कर दी जाएगी। रैपिड रेल के लिए दो जगह सुरंग की खोदाई पहले से चल रही है। 

विज्ञापन
rapid rail tunnel work from vaishali to anand vihar will start in 15 days
रैपिड रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुहाई डिपो में पहली रैपिड रेल पहुंच जाने के बाद ट्रैक बिछाने के साथ ही सुरंग (टनल) की खोदाई के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। वैशाली से आनंद विहार तक की दो किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग की खोदाई अगले 15 दिनों के भीतर ही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 90 मीटर लंबी विशालकाय टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन को तैयार किया गया है। मशीन हिस्सों में लाई गई थी, इन्हें जोड़ लिया गया है।

विज्ञापन


नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। टीबीएम को पहले लंबी प्रक्रिया के तहत बड़े शाफ्ट (गड्ढे) में उतारा गया। फिर शॉफ्ट में ही टनल रिंग की सात श्रेणियों को जोड़ने (असेंबल करने) का काम पूरा किया गया। अब परीक्षण करके देखा जा रहा है कि मशीन ठीक से काम कर रही है या नहीं। परीक्षण पूरा होते ही खोदाई शुरु कर दी जाएगी। सुरंग की खोदाई में तीन से चार महीने का समय लगने का अनुमान है। इस सुरंग से होकर रेल को जून 2024 में गुजरना है। यह सुरंग साहिबाबाद से सराय काले खां के रूट के बीच में है। यहां रैपिड रेल तीसरे चरण में चलाई जानी है।
विज्ञापन


दो जगह चल रही सुरंग की खोदाई
रैपिड रेल के लिए दो जगह सुरंग की खोदाई पहले से चल रही है। एक मेरठ शहर में खोदी जा रही है। दूसरी आनंद विहार से न्यू अशोक नगर, नई दिल्ली तक। यह तीन किलोमीटर लंबी है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि दोनों सुरंग की खोदाई तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन निकास के साथ होगा अतिरिक्त वॉकवे
रैपिड के भूमिगत भाग में ट्रेनों के आने जाने केलिए अलग-अगल जुड़वां सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन के लिए अलग सुरंग होने से सुरक्षा उपायों को आसानी से लागू किया जा सकेगा। भूमिगत सुरंग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन निकास के हर 250 मीटर पर प्रबंधन किया गया है। सुरंग का डिजाइन 100 साल की अवधि वाला होगा।


सात दिन में जोड़े जाएंगे रेल के कोच
गुजरात के सांवली प्लांट से दुहाई डिपो लाए गए रैपिड रेल के कोच को अभी जोड़ा नहीं गया है। फिलहाल ट्रैक का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद सभी छह कोच को आपस में जोड़ा जाएगा। यह काम अगले सात दिन में किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed