फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कल दुहाई डिपो पहुंचेगी पहली रैपिड रेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कल दुहाई डिपो पहुंचेगी पहली रैपिड रेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर दौड़ने वाली पहली रैपिड रेल रविवार को गाजियाबाद के दुहाई डिपो में पहुंचेगी। गुजरात के सावली स्थित एलस्टोम प्लांट से चली पहली रैपिड रेल की अब दुहाई डिपो से केवल 150 किमी की दूरी रह गई है। पहली रैपिड रेल मेंछह कोच के ट्रेन सेट हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। रैपिड रेल के कोच को गुजरात से बड़े ट्रेलरों पर सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। कोच की सुरक्षा के मद्देनजर उसे पहले मार्ग के निरीक्षण और विभिन्न जगहों की यातायात पुलिस के समन्वय से लाया जा रहा है।
रैपिड रेल कोच के साथ एनसीआरटीसी के तकनीकी अधिकारियों की टीम मौजूद है। रैपिड रेल के आने से पहले प्राथमिकता खंड में स्थित दुहाई डिपो में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिपो में ट्रैक बनकर तैयार हो गए हैं। ट्रेन के आने के बाद उसके टेस्टिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेनों के संचालन के लिए डिपो में ट्रैक के बराबर प्रशासनिक भवन बनाया गया है।
विज्ञापन

दुहाई डिपो में 11 स्टेबलिंग लाइन, दो वर्कशॉप लाइन, तीन इंटरनल-बे लाइन (आईबीएल), और एक हेवी इंटरनल क्लीनिंग लाइन का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं एक वर्कशॉप और एक इंटरनल-बे लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा बाकी लाइनों का काम पूरा किया जा चुका है। मुख्य रूप से आईबीएल लाइन को रैपिड रेल की टेस्टिंग के लिए बनाया गया है। दुहाई डिपो में रैपिड रेल कोच की टेस्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद जुलाई के आखिर में ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी है। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में रैपिड रेल मार्च 2023 में दौड़ेगी। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के विशाल कोच को बड़े ट्रेलरों पर बेहद सावधानी से लाया जा रहा है। मार्ग से गुजरने से पहले उस रास्ते में आने वाली सभी रुकावटों को दूर करने और यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर कोच धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed