फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यशोदा अस्पताल का रैंप तोड़ना पड़ा भारी, कविनगर जोन के प्रभारी को हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यशोदा अस्पताल का रैंप तोड़ना पड़ा भारी, कविनगर जोन के प्रभारी को हटाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के कविनगर जोन के प्रभारी बनारसी दास को संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल के बाहर नाले पर बने रैंप को तोड़ना भारी पड़ गया। मामला नामचीन अस्पताल से जुड़ा था तो शिकायत और नाराजगी के फोन भी तत्काल ही घनघनाने लगे। रात को ही नगरायुक्त ने जोन प्रभारी को पद से हटा दिया। उन्हें वसुंधरा जोन में कर अधीक्षक बनाया गया है, जबकि उनकी जगह वसुंधरा में तैनात कर अधीक्षक को जोनल प्रभारी बना दिया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम अधिकारी व्यापारियों की दुकानों के बाहर बने रैंप को तोड़ चुके हैं। सोमवार को कविनगर जोनल प्रभारी बनारसी दास प्रवर्तन दस्ते के साथ संजय नगर पी-ब्लॉक में पहुंचे थे। यहां व्यापारियों के रैंप तोड़ने लगे तो उन्होंने कहा कि बगल में ही यशोदा अस्पताल प्रबंधन ने पूरा नाला कब्जा लिया है, पहले उसका रैंप तोड़ा जाए फिर आगे कार्रवाई करें। इस पर जोनल प्रभारी ने अस्पताल के बाहर नाले पर बने रैंप को बुलडोजर से तुड़वा दिया। यह बात अस्पताल प्रबंधन को नागवार गुजरी। निगम कर्मचारियों का कहना है कि दोपहर से ही जोनल प्रभारी के खिलाफ शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं। देर शाम नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कार्रवाई कर उन्हें जोनल प्रभारी के पद से ही हटा दिया।
विज्ञापन

गलत संदेश दे रहे अधिकारी : पार्षद
रईसपुर क्षेत्र के पार्षद मनोज चौधरी ने जोनल प्रभारी को हटाए जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि नगरायुक्त कुछ बड़े लोगों के दबाव में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अगर किसी अस्पताल का रैंप तोड़ दिया गया तो इसमें गलत क्या है। उनका कहना है कि जोनल प्रभारी बनारसी दास को हटाए जाने का गलत संदेश जाएगा। रसूखदार लोग निगम के अधिकारियों पर हावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed